10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमेवात किसी के बाप का नहीं, जिसे जलाना था जला दिया, मैं...

मेवात किसी के बाप का नहीं, जिसे जलाना था जला दिया, मैं बना मोहरा… नूंह हिंसा पर मोनू मानेसर के 10 बड़े दावे

Published on

नूंह में फैली हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद पलवल समेत हरियाणा के दूसरे जिलों तक पहुंची। छह लोगों की हिंसा में मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तमाम लोगों के घरों को आग लगा दी गई। कई लोगों को दंगाई भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। नूंह हिंसा के पीछे हाथ मोनू मानेसर का बताया जा रहा है। मोनू मानेसर ने फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान पर हिंसा का आरोप लगाया है। मोनू मानेसर ने कहा कि मामन खान से पूछो वह क्या-क्या कहता है। हिंदू की यात्रा निकल रही थी कि मुसलमानों को फूल बरसाने चाहिए थी। घेरकर गोलियां चलाईं। मुहर्रम का जुलूस निकला तो शांति से निकलने दिया। 10 पॉइंट्स में पढ़ें कि मोनू मानेसर ने क्या दावे किए…

​डंपर भरकर मंगवाए गए पत्थर​
हम सनातन धर्म की रखवाली कर रहे हैं। मंदिर जा रहे थे। मेवात की धरती किसी के बाप की नहीं है। उन्होंने हमें रोका। डंपर भरके पत्थर गिरवाए गए और हमारे ऊपर पत्थर बरसाए।

​मैं यात्रा में नहीं गया फिर आरोपी कैसे?​
मैं मेवात यात्रा में नहीं गया। अधिकारियों ने मना किया था। इसकी जानकारी एक दिन पहले दे दी गई थी। मोनू मानेसर मोहरा बना दिया गया है। मैंने पत्थरों के डंपर खाली नहीं कराए। जिन्हें मेवात जलाना था, जला दिया।

​लुच्चे लफंगे यूट्यूबर्स ने भड़काई हिंसा​
यूट्यूबर छोटे-छोटे और लुच्चे लफंगे यूट्यूबर हो गए हैं। जो कथित महान पत्रकार बन गए हैं, उन्होंने यह सब किया है। उन्होंने भड़काने वाले वीडियो और पोस्ट दिखाई। मैंने कुछ नहीं किया।

​रेड की प्रतिक्रिया थी साइबर थाना फूंकना​
मेवात में साइबर थाना फूंक दिया। हरियाणा पुलिस ने आजतक की सबसे बड़ी रेड वहां मारी थी। हरियाणा पुलिस ने उसकी कमर तोड़ दी थी। इसलिए थाना फूंका गया।

​विधायक मामन खान ने कराई हिंसा​
हिंसा वहां बैठे उस विधायक मामन खान ने कराई। वह मामन खान सांप बना बैठा है। वही करा रहा है सबकुछ। उसे वोट की राजनीति करनी है। विधायक को पकड़ो फिर मैं सरेंडर कर दूंगा।

​हिंदुओं को ढूंढकर दुकानें जलाई गईं​
हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाया। सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाया गया। हिंसा में ज्यादा बर्बादी हमारी हो गई है। धर्म देखकर दुकानें जलाई गईं। हिंदुओं की दुकानें देख-देखकर फूंक दी। बाइकें चुरा ले गए। हिंदुओं के शोरूम जलाए।

विधायक को जेल भेजो, मैं सरेंडर कर दूंगा​
अगर गलत किया हो तो मैं अंदर जाने को तैयार हूं। मेरे ऊपर कोई केस नहीं है। मुझे कभी पुलिस पकड़ने नहीं आई। एफआईआर तो कोई भी कभी किसी के खिलाफ कर सकता है। पुलिस जांच करती है कौन गलत है कौन सही। मैंने सही हूं।

पहली बार नहीं निकाली थी यात्रा​
मेरी पोस्ट में कुछ भी गलत नहीं लिखा था। चार साल से हमारी यात्रा निकल रही है। हर यात्रा में मैं वीडियो बनाता हूं। यह पहली बार नहीं था। हमने उनके मुहर्रम के जुलूस पर कुछ नहीं किया और उन्होंने हमारी यात्रा पर पत्थर बरसाए।

​मेवात में रोज सुबह कटती हैं 1500 गायें​
यह लड़ाई सनातन की है। आंखों के सामने गायें कट रही हैं। मेवात में सुबह-सुबह 1500 गायें काट दी जाती हैं। गोतस्करी नहीं रुक पा रही है। लोग मेरे पास फोन करते हैं इसलिए मुझे गायों को बचाने उतरना पड़ता है।

​गोहत्या को लेकर विधायक से झगड़ा​
मेरा विधायक का झगड़ा नहीं है। एक वीडियो बनाकर कह दे की गाय की हत्या नहीं होनी चाहिए। प्लाज हम भी फोड़ते हैं। वह टीवी पर आकर प्याज फोड़ता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...