6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलध्रुव जुरेल का धोनी जैसा स्टंपिंग, कुलदीप को पहले ही बता दिया...

ध्रुव जुरेल का धोनी जैसा स्टंपिंग, कुलदीप को पहले ही बता दिया विकेट मिलेगा

Published on

धर्मशाला:

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट की जंग शुरू हो चुकी है। मैच में टॉस का सिक्का मेहमान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की तरफ गिरा, जिसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के लिए ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। इस बीच बेन डकेट 27 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। डकेट के आउट होने बाद तीसरे नंबर पर ओली पोप बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

ओली पोप के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों तरफ से कुलदीप और अश्विन को अटैक पर लगा दिया। ऐसे में विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल ओली पोप को भांप गए कि वह आगे निकल कर शॉट मारने का प्रयास करेगा। खास तौर से कुलदीप के खिलाफ ओली पोप खूब ललचा रहे थे। इस दौरान ध्रुव ने कुलदीप को बोला कि वह पोप आगे निकलकर खेलेगा। कुलदीप ने भी ध्रुव की बात मानी और ऐसा ही हुआ। कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद पर पोप आगे निकलकर खेले और पूरी तरह से मिस कर गए। ऐसे में ध्रुव बिल्कुल भी गलती नहीं की स्टंप उड़ाते हुए टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी।

11 रन बनाकर आउट हुए ओली पोप
इंग्लैंड के लिए टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ओली पोप लंच से ठीक पहले अपना विकेट फेंक बैठे। हालांकि, तब तक वह 24 गेंद का सामना कर 11 रन बना चुके थे और उनके साथ जैक क्राउली पूरी तरह से सेट थे। ऐसे में ओली पोप ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया वह भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को भारी पड़ सकता है।

सीरीज में भारत का 3-1 से अजेय बढ़त
पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद मेजबान टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर इंग्लैंड की हालत खराब कर दी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...