29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकांग्रेस का बड़ा फैसला, घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन का...

कांग्रेस का बड़ा फैसला, घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन का ऐलान

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस घोसी में उम्मीदवार नहीं उतारेगी. यहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए वहां अलग प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा.

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलेपमेन्टल इंक्लूसिव एलाइंस (INDIA) का हिस्सा है, इसलिए उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के तहत 354-घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करती है. उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि पार्टी अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करती है कि वे समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को पूर्ण सहयोग दें.अपना दल कमेरावादी ने भी घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन का फैसला किया है.

…तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता- दारा सिंह चौहान
उन्होंने कहा, घोसी हमारा सबसे पिछड़ा इलाका है. लोगों का मानना है कि जब तक वो भारतीय जनता पार्टी और योगी जी के नेतृत्व में काम नहीं करेंगे तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है. इसलिए उनकी सुरक्षा को और आगे बढ़ाने के लिए हम लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.

‘भारी बहुमत से उपचुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचेगी बीजेपी’
दारा सिंह चौहान ने कहा, ‘हमारे बहुत सारे साथी NDA में शामिल हुए हैं. ये भीड़ जो आप लोग देख रहे हैं, ये सभी घोसी के वोटर्स हैं. इनका उत्साह इस बात का सबूत है कि घोसी उपचुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा.

घोसी विधानसभा में किसकी टक्कर
बता दें कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को उतारा है. विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं. पिछले महीने चौहान विधानसभा और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए थे.

ये वही दारा सिंह चौहान हैं, जो 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. वह यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में वन मंत्री थे.

लेकिन इस बार उपचुनाव में चौहान बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं जबकि समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को उतारा है. वहीं, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. बता दें कि घोसी में पांच सितंबर को उपचुनाव होने हैं. आठ सितंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...