20.5 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeभोपालMP : मुस्लिमों पर बयान को लेकर आलोक शर्मा को नोटिस: कहा...

MP : मुस्लिमों पर बयान को लेकर आलोक शर्मा को नोटिस: कहा था- वोट मत डालना

Published on

भोपाल

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को नोटिस दिया है। यह नोटिस भोपाल उत्तर से BJP के घोषित उम्मीदवार आलोक शर्मा के बयान को लेकर दिया गया।BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशी शर्मा ने जावरा (रतलाम) में सभा के दौरान कहा था, ‘मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं… क्योंकि तुम वोट तो हमें दोगे नहीं, इसलिए तुम वोट डालने ही मत जाना।’आयोग ने इस बयान पर चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस से जांच कराकर 21 दिन के अंदर जवाब तलब किया है।

MP कांग्रेस के नेता ने की थी शिकायत
आलोक शर्मा के बयान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा से शिकायत की है। 12 अगस्त को उन्होंने शिकायती पत्र लिखा था।

आलोक शर्मा पर मुस्लिम समुदाय को धमकाने का आरोप लगाते हुए अब्बास ने लिखा, ‘मध्यप्रदेश के जावरा में 11 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने मंच से भाषण देते हुए मुस्लिम समुदाय को वोट ना डालने की धमकी दी।

यह बयान अल्पसंख्यक वर्ग को धमकाने के लिए दिया गया है। इसमें भाजपा के पदाधिकारी मुस्लिम समुदाय को मतदान के अधिकार से वंचित करने की मंशा जाहिर कर रहे हैं। आलोक शर्मा पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं।’

BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्या कहा था?
11 अगस्त को रतलाम के जावरा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा, ‘जावरा के मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं, क्योंकि तुम वोट तो हमें दोगे नहीं, इसलिए तुम वोट डालने ही मत जाना। भैय्या इतना कर दो यार, इसमें तुम्हारी भी रह जाएगी और हमारी भी रह जाएगी।’

शर्मा ने आगे कहा, ‘मियां तुम हमें वोट तो नहीं दोगे, लेकिन इतना तो मानते हो न कि जिस घर में रह रहे, वो प्रधानमंत्री आवास योजना में बना है।’ इतना कहने के बाद उन्होंने कैमरे को बंद करने के लिए भी कहा और फिर अपना भाषण शुरू कर दिया।

जो भाजपा का साथ नहीं देगा, उसके पेट में होगी गुड़गुड़
जावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, ‘जो भाजपा का साथ नहीं देगा, उसके पेट में गुड़गुड़ होगी।’ उन्होंने हाथ खड़े करवाकर सभी को भाजपा का साथ देने का संकल्प दिलवाया।

 

Latest articles

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

More like this

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...