22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भयानक आग, 3 लोगों की मौत,...

मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भयानक आग, 3 लोगों की मौत, 2 झुलसे

Published on

मुंबई

मुंबई के मशहूर गैलेक्सी होटल में रव‍िवार को बड़ा हादसा हो गया। होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुल पांच लोग झुलस गए हैं। आग होटल की तीसरी और चौथी मंजिल पर दोपहर करीब 1 बजे लगी। गैलेक्सी होटल सांता क्रूज पूर्व में स्थित है। फायर ब्रिगेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, होटल से पांच लोगों को निकाला गया है। इनकी पहचान की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

​फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया। इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आग दोपहर करीब 1:17 बजे लगी। इसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।

​आग में मरने वाले कौन?
सांताक्रूज ईस्ट में विमल गुप्ता रोड पर प्रभात कॉलोनी में बीएमसी कार्यालय के पास गैलेक्सी होटल में आग लग गई। इस अग्निकांड में पांच लोग झुलस गए। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। इसमें रूपल कांजी उम्र 25 साल, किशन एम 28 साल, कांतिलाल गोरधन वारा 48 साल की मौत हो गई है।

कौन लोग हुए जख्‍मी
वहीं, फायर ब्रिगेड के मुताबिक, अल्फा वखारिया 19 साल और मंजुला वखारिया 49 साल घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है।

​कैसे लगी गैलेक्‍सी होटल में आग​
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस आग में बिजली के तार, एसी सिस्टम, पर्दे, फर्नीचर जल गए हैं। आग कमरा नंबर 103 और 203 में लगी। तीसरी मंजिल पर लगी आग से अन्य सामान भी जल गया। इसके अलावा आग चौथी मंजिल तक भी पहुंच गई थी। इस बीच, आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this