28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यअमिताभ बच्चन को राखी बांधेंगी ममता बनर्जी, I.N.D.I.A. मीट से पहले करेंगी...

अमिताभ बच्चन को राखी बांधेंगी ममता बनर्जी, I.N.D.I.A. मीट से पहले करेंगी मुलाकात

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी 31 अगस्त और 1 सितंबर को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक से एक दिन पहले मुंबई पहुंचेंगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन वाले दिन की शाम को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता मुंबई आने के बाद सीधे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले पर जाएंगी और उन्हें राखी बांधेंगी।

राज्य मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने कहा क‍ि इससे पहले भी कई मौकों पर सुपरस्टार और उनकी पत्नी जया बच्चन कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मौके पर कोलकाता आ चुके हैं। पिछली बार जब वे कोलकाता आए थे, तो जया बच्चन ने विशेष रूप से सीएम ममता को मुंबई जाने पर अपने बंगले में आने के लिए आमंत्रित किया था।

उनका 31 अगस्त की शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UTB) प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। मुंबई में विपक्षी गठबंधन की बैठक पटना और बेंगलुरु के बाद हो रही है। इस बीच कांग्रेस और सीपीआई (एम) दोनों की पश्चिम बंगाल इकाइयों में तृणमूल कांग्रेस के साथ समझौता करने के पीछे के तर्क को लेकर उथल-पुथल मची हुई है। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस राज्य में उनका प्रमुख विपक्ष है।

बंगाल में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं के हाथों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दुर्दशा के बीच कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग ममता बनर्जी के साथ उनके मेलजोल को लेकर अपने केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बेहद मुखर है। इसी तरह का आंतरिक तनाव सीपीआई (एम) के भीतर पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को लेकर पैदा हो रहा है। इन्हें ममता बनर्जी के साथ एक ही मंच और यहां तक कि एक ही फ्रेम में देखा गया।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...