11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यI.N.D.I.A की घोसी उपचुनाव में एकजुटता, लेफ्ट के सपोर्ट से SP कैंडिडेट...

I.N.D.I.A की घोसी उपचुनाव में एकजुटता, लेफ्ट के सपोर्ट से SP कैंडिडेट का कितना भला?

Published on

मऊ/लखनऊ

मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पांच सितंबर को यहां वोटिंग होनी है। कांग्रेस और राष्‍ट्रीय लोकदल के बाद अब वाम दलों-सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) ने भी सपा उम्मीदवार को सुधाकर सिंह को अपना समर्थन दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेताओं का कहना है कि संविधान-देश को बचाने और यूपी में बुलडोजर शासन से छुटकारा पाने के लिए भाजपा को हराने के लिए यह निर्णय जरूरी है। उत्‍तर प्रदेश में वाम दलों का प्रभाव पूरी तरह से खत्‍म हो चुका है। ऐसे में यहां सवाल उठ रहे हैं कि लेफ्ट के समर्थन से सपा उम्‍मीदवार को जीतने में कितनी मदद मिलेगी?

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी सपा आलाकमान को समर्थन का पत्र भेजा है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की थी। एक दिन बाद रविवार को वाम दलों ने भी सपा को समर्थन देने का वादा किया। गौरतलब है कि सपा को अब कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), भाकपा, माकपा, भाकपा (एमएल), जदयू और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी (एसएसपी) का समर्थन प्राप्त है। दूसरी तरफ भाजपा को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और निषाद पार्टी का समर्थन है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि उसने किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा भी नहीं की है।

विपक्षी गठबंधन बनने के बाद पहला उपचुनाव
I.N.D.I.A के गठन के बाद होने वाले पहले उपचुनाव में विपक्ष और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है और समाजवादी पार्टी ने पूर्व घोसी विधायक सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने घोसी सीट से जीत हासिल की थी। विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद वह पिछले महीने फिर से भाजपा में शामिल हो गए, जिससे उपचुनाव कराया जा रहा है। सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि 2024 के आम चुनावों से पहले इस उपचुनाव में I.N.D.I.A और एनडीए दोनों गठबंधन आमने-सामने होंगे और इसलिए एनडीए को हराना आवश्यक है। CPI (M) के सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि यूपी में बीजेपी को हराना राज्य के लोगों, लोकतंत्र और संविधान के हित में है।

कभी वामपंथियों का गढ़ माना जाता था मऊ और आजमगढ़
आपको बता दें कि मऊ और आजमगढ़ पट्टी को कभी वामपंथियों का गढ़ माना जाता था। आजादी के बाद इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जय बहादुर सिंह और झारखंड राय जैसे वामपंथी नेताओं और भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान ने किया था। अंजान घोसी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाकपा के राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा है कि सपा आलाकमान को समर्थन पत्र भेजा गया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...