13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यहमीरपुर: कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में फिर भीषण सड़क हादसा, डंपर-ट्रक की टक्कर...

हमीरपुर: कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में फिर भीषण सड़क हादसा, डंपर-ट्रक की टक्कर में चालक समेत दो की मौत

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में एक बार फिर डंपर और ट्रक की भीषण टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आननफानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना बीभत्स था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हाइवे में काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर और ट्रक को हाइवे से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

हमीरपुर जिले में यमुना पुल से लेकर मौदहा कोतवाली क्षेत्र तक करीब 40 किलोमीटर के हाइवे पर लगातार हादसे हो रहे है। डिवाइडर न होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट में लोगों की जानें जा रही है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी के पास कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में यह हादसा बीती देर रात हुआ जिसमें दो लोग मारे गए।

शनिवार देर शाम हादसा
शनिवार की देर रात एक डंपर गिट्टी लेने कानपुर से कबरई महोबा जा रहा था। इसी समय सुमेरपुर कस्बे के गल्ला मंडी के सामने नेशनल हाइवे में सामने से आ रहे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पाते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक की केबिन में फंसे चालक और खलासी समेत चार लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर एक घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

भीषण टक्कर के बाद डंपर और ट्रक आग का गोला बन गए थे। इससे चालक समेत दो लोगों की मौत हुई। इससे पहले भी एक हादसे में तीन जानें चली गई थी। इस हाइवे पर हर रोज होने वाले सड़क हादसों में लोगों की मौतें हो रही हैं। लगातार खूनी हादसे होने से अब वाहन चालकों में खौफ समा गया है।

परिजनों में मचा कोहराम
हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस कई घंटे तक मृतकों के शिनाख्त में इधर उधर परेशान रही। लेकिन रविवार को हादसे में मारे गए चालक और खलासी की शिनाख्त हो पाई है। सुमेरपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि डंपर और ट्रक की टक्कर में मारे गए मृतकों की शिनाख्त रोहित कुमार और संजीव कुमार के रूप में हुई है। वे दोनों कानपुर के साड़ के रहनेवाले थे। दुघर्टना के बाद क्षतिग्रस्त डंपर और ट्रक को हाइवे से हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया गया है।

एआरटीओ ने की 60 ट्रकों पर कार्रवाई
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाइवे किनारे खड़े 60 ट्रकों पर एआरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ ने दर्जनों ट्रकों को चालान कर दिया है। इसके अलावा 32 वाहनों का चालान भी काटा गया है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि हमीरपुर जिले के कुछेछा से सुमेरपुर, मौदहा, नरायच और छिरका तक नेशनल हाइवे किनारे एवं ढाबों के पास अवैध ढंग से साठ से अधिक भारी वाहन खड़े पाए गए। ये वाहन हादसे को जन्म देते हैं। इसलिए, भारी वाहनों का चालान किया गया है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...