19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपाल'मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में न कल था और न आज...

‘मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में न कल था और न आज हूं…’ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान

Published on

श्योपुर ,

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तेज राजनीतिक सरगर्मी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताया है. केंद्रीय मंत्री ने यह बयान श्योपुर से प्रारंभ होने जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते समय दिया.

मध्यप्रदेश के श्योपुर में 5 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभा स्थल पर मीडिया से बात की. तोमर ने एमपी में बीजेपी के सीएम चेहरे के तमाम कयासों और अटकलों से पर्दा हटाते हुए कहा है कि शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं. इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए. मैं सीएम की दौड़ में न कल था, न आज हूं और न ही कल रहूंगा.

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भी पलटवार किया. सनातन धर्म को लेकर दिए गए स्टालिन के बयान तोमर ने कहा कि सनातन, सनातन है, और ये अनंत है. इसका अंत करने वाला कोई आदमी आजतक पैदा नहीं हुआ है. बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...