17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यउदयनिधिनका सिर काटने को 10 करोड़ कम है तो इनाम बढ़ा दूंगा...अयोध्या...

उदयनिधिनका सिर काटने को 10 करोड़ कम है तो इनाम बढ़ा दूंगा…अयोध्या के संत का नया ऐलान

Published on

अयोध्‍या

तमिलनाड़ के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ वाले बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने एक दिन पहले उदयनिधि स्‍टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। मंगलवार को संत परमहंस ने फिर कहा- ‘अगर 10 करोड़ रुपये उदयनिधि का सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन ‘सनातन धर्म’ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में जो भी विकास हुआ है वह सनातन धर्म की वजह से हुआ है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’

इसमे पहले सोमवार को संत परमहंस ने कहा था कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपये नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूढूंगा और मार डालूंगा। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। इसको खत्‍म करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।

शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को इनाम देने का किया था ऐलान
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संत परमहंस आचार्य ने इस तरह के बयान दिए हों। इससे पहले उन्‍होंने रामचरितमानस पर टिप्पणियों को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने का ऐलान किया था। वह ‘पठान’ फिल्म में भगवा पोशाक दिखाने के लिए शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को भी नकद पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। दूसरी ओर, संत परमहंस आचार्य की धमकी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा- ‘अगर आप जान से मारने की धमकी देने जा रहे हैं या कुछ भी कहने वाले पर 10 करोड़ रुपये का इनाम रख रहे हैं, तो यह क्या है? आपमें और अन्य कट्टरपंथियों में क्या अंतर है? क्या आपका धर्म दया और समानता नहीं सिखाता।’ का सिर काटने को 10 करोड़ कम है तो इनाम बढ़ा दूंगा…अयोध्या के संत

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this