25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसनातन को मिटाने का ख्वाब देखने वाले भारतीय नहीं हो सकते :...

सनातन को मिटाने का ख्वाब देखने वाले भारतीय नहीं हो सकते : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published on

मेरठ:

तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे एवं सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से की थी। उन पर हर तरफ से हमला किया जा रहा है। सनातन धर्म से जुड़े साधु संतों और राजनीतिक लोगों ने विरोध तेज कर दिया है। कल्कि पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन को मिटाने का ख्वाब देखने वाले भारतीय नहीं हो सकते हैं। इसी के साथ साध्वी प्राची ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्टालिन के बयान को करोड़ों सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात करने की बात कही है। उन्होंने केंद्र सरकार से उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स (ट्वीट) पर लिखा है कि सत्य (सनातन) के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। सनातन को मिटाने का ख्वाब देखने वाले भारतीय नहीं हो सकते। उदय निधि स्टालिन ने करोड़ों सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात किया है। केंद्र सरकार को उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा- चुल्लू भर पानी में मर जाना चाहिए
इसी के साथ बागपत में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने स्टालिन के बयान का विरोध किया। कहा कि इस तरह के सनातन विरोधी बयान देने पर स्टालिन को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। कहा कि सनातन सबसे पुराना धर्म है, जिसे कोई मिटा नहीं पाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ सनातन और मंदिरों पर ही सवाल किए जाते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि आएगा तो मोदी ही। कोई गठबंधन मोदी की जीत को नहीं रोक सकता। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू विरोधी बयानों के पर कहा कि वह बिना पेंदी के लोटे हैं। पहले बसपा, भाजपा और सपा की मलाई चाटी है। अब हिंदूवाद विरोधी बयान दे रहे हैं।

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...