22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालधीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा और बढ़ाई गई, कथा में तैनात रहेंगे 1000...

धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा और बढ़ाई गई, कथा में तैनात रहेंगे 1000 से ज्यादा जवान

Published on

सागर ,

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. MP के सागर जिले में हो रही तीन दिवसीय कथा के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा के साथ पंडाल में भी सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान 1000 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जिसमें क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) को भी शामिल किया गया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी के बरेली में रहने वाले एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी. हालांकि, बाद में धमकीबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था. मगर बीते दिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई. युवक के घरवालों ने भी उसके किए की माफी मांग ली है.

इसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री के मुख्य प्रबंधक नितेंद्र चौबे ने बताया कि बरेली के जिस युवक ने धमकी दी थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. अब धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को और बढ़ाया गया है. उनके निवास स्थल से कथा पंडाल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर देश-विदेश में सनातन को बढ़ा रहे हैं इसलिए कुछ लोगों को मिर्ची लग रही है.

नितेंद्र चौबे के मुताबिक, 6 सितंबर को शाम 4:00 बजे से तीन दिवसीय हनुमंत कथा शुरू हो रही है. इसको सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. बाबा बागेश्वर के रहने की जगह से लेकर पंडाल तक और आने-जाने के दौरान, सब जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. इस कथा के आयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह हैं. उनकी तरफ से भी इंतजाम किए गए हैं.

मालूम हो कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले अनीस अंसारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अनीस यूपी के बरेली का रहने वाला है. उसने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसपर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...