11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedElon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की भारत में एंट्री! Airtel और...

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की भारत में एंट्री! Airtel और Jio को बढ़ेगी मुसीबत

Published on

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी स्टारलिंक भारत में जल्द एंट्री लेने जा रही है। इससे पहले कंपनी को बिना लाइसेंस सर्विस शुरू करने के चलते प्रतबंधित कर दिया गया है। लेकिन इस बार एलन मस्क बाकायदा सभी सरकारी मंत्रालय से मंजूरी के बाद स्टारलिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इससे जियो और एयरटेल की मुसीबत बढ़ सकती है, क्योंकि सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में एयरटेल और जियो दोनों शामिल हैं। एयरटेल वन वेब के साथ साझेदारी में सैटेलाइट सर्विस लॉन्च कर रही है। वही जियो लक्जमबर्ग की कंपनी SES के साथ सैटेलाइट सर्विस के लिए साझेदारी कर रही है।

कितनी मिलेगी स्पीड
ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की टॉप स्पीड 1.5 से 2Gbps हो सकती है। जैसा कि नाम से मालूम है यह एक सैटेलाइट सर्विस है। ऐसे में इसके लिए मोबाइल टॉवर की जरूरत नहीं होगी। इससे देश के दूरदराज के इलाकों में आसानी से इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्टारलिंक 40 से ज्यादा देश में चालू है। एलन मस्क की स्टारलिंग सर्विस में वाई-फाई राउटर, पावर सप्लाई, केबल और एक माउंटिंग ट्राइपॉड दिया जाता है। यह राउटर सैटेलाइट से कनेक्टेड रहता है।

क्यों लगा था स्टारलिंक पर प्रतिबंध
स्टारलिंक ने साल 2021 में बिना लाइसेंस सर्विस शुरू कर दिया था। साथ ही ग्राहकों से सर्विस शुरू होने से पहले प्री-ऑर्डर के तौर पर सिक्योरिटी मनी जमा करा ली थी। लेकिन भारत सरकार की तरफ से मंजूरी न मिलने के बाद एलन मस्क को प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा। साथ ही भारतीय ग्राहकों के पैसे भी वापस करने पड़े थे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...