14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeखेल'अच्छा हुआ भाईजान पहले ही...', एशिया कप में भारत की जीत पर...

‘अच्छा हुआ भाईजान पहले ही…’, एशिया कप में भारत की जीत पर ट्रोल हुई पाकिस्तानी टीम

Published on

कोलंबो,

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच रविवार (17 सितंबर) को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रनों पर समेट दिया. इसके बाद 6.1 ओवर में ही बगैर विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया.

मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पूरी तरह छाए रहे. उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई. सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले.

इरफान पठान ने भी किया पाकिस्तान को ट्रोल
श्रीलंका पर भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी. यूजर्स ने पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल किया. हालांकि पाकिस्तान टीम के फैन्स ने बचाव भी किया. मगर इसमें ट्रोलर्स काफी ज्यादा रहे.

एशिया कप 2023 फाइनल में भारतीय टीम की जीत यह तूफानी जीत और सिराज का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया. उन्होंने लिखा- पड़ोसी अभी भी आवाज करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोलंबो तक उनकी आवाज पहुंच नहीं रही है.

इरफान पठान के ही ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया. एक यूजर ने सिराज और पाकिस्तान टीम की फोटो साथ में शेयर की. इसी के साथ उस यूजर ने पाकिस्तानी टीम की फोटो पर लिखा- अच्छा हुआ भाईजान पहले ही बाहर हो गए.

भारतीय टीम ने इस तरह श्रीलंका को हराया
मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई. विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए. जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...