18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामोफोबिक पाकिस्तान में ये कैसी हरकत? बाइबिल पर मारी चप्पलें, ईसाइयों के...

इस्लामोफोबिक पाकिस्तान में ये कैसी हरकत? बाइबिल पर मारी चप्पलें, ईसाइयों के खिलाफ उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद

दुनियाभर में इस्लामोफोबिया का रट लगाने वाले पाकिस्तान में दूसरे धर्म सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान दुनिया के उन कट्टर इस्लामी देशों में से एक है, जहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है। इसका ताजा उदाहरण हाल में ही पाकिस्तान के रावलपिंडी में देखने को मिला है। रावलपिंडी में एक मुस्लिम व्यक्ति ने ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक बाइबिल का अपमान किया और उस पर चप्पलें भी मारी। उस व्यक्ति ने इस घटना का बाकायदा वीडियो भी बनाया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो ईसाई समुदाय के दबाव डालने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान में अभी चंद दिनों पहले ही ईसाइयों के खिलाफ सामूहिक हिंसा हुई थी, जिसमें कट्टरपंथियों ने दर्जनों चर्चों को तोड़ दिया और अल्पसंख्यकों के घरों को निशाना बनाया था।

रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस वीडियो के वायरल होने के बाद रावलपिंडी पुलिस ने कहा कि वे इस संबंध में तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं, आरोपी का पता लगा लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि वे मामले की पूरी जांच कर आकोरी को सजा दिलवाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान पुलिस धार्मिक हिंसा के मामलों में अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा देने के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। हिंदू, ईसाई, सिख और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों का आरोप है कि पुलिस न तो समय पर प्रतिक्रिया देती है और ना ही मामले की गंभीरता से जांच करती है।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में फेल है पाकिस्तान सरकार
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के संबंध एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि उस व्यक्ति पर पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 298 लगाई गई है, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जानबूझकर किसी धर्म का अपमान करने से संबंधित है। पीएमएल-एन नेता अहसान इकबाल ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम जहां अपनी आस्थाओं का सम्मान करना सिखाता है, वहीं यह दूसरों की आस्थाओं का भी सम्मान करना सिखाता है। इकबाल ने यह भी कहा कि अपने नागरिकों को धार्मिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...