20.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस तारीख को धरती से टकराएगा खतरनाक उल्कापिंड, 22 परमाणु बम विस्फोट...

इस तारीख को धरती से टकराएगा खतरनाक उल्कापिंड, 22 परमाणु बम विस्फोट जैसी टक्कर

Published on

नई दिल्ली,

पृथ्वी को अगर सबसे बड़ा खतरा किसी चीज से है तो वो है उल्कापिंड (Asteroid). एक उल्कापिंड की टक्कर ने धरती से डायनासोरों की पूरी प्रजाति खत्म कर दी थी. अब एक उल्कापिंड धरती की ओर आ रहा है. जिसके टकराने की सटीक तारीख का पता चल गया है. इस टक्कर में 22 परमाणु बमों के बराबर तबाही मचाने की ताकत होगी.

जिस उल्कापिंड की बात चल रही है, उसका नाम है बेनू (Bennu). यह उल्कापिंड हर छह साल में हमारी धरती के बगल से निकलता है. लेकिन इसकी टक्कर 24 सितंबर 2182 में होगी. यानी 159 साल बाद. डेलीस्टार नाम की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार प्रलय की यह तारीख काफी दूर है, लेकिन NASA ने इससे बचने की तैयारी शुरू कर दी है.

नासा इस प्रयास में लगा है कि किसी तरह से बेनू उल्कापिंड की दिशा में परिवर्तन किया जा सके. हाल ही में नासा का एक यान बेनू से मिट्टी और पत्थर का सैंपल लेकर धरती की ओर आ रहा है. संभावना है कि वो इसी महीने 24 तारीख को किसी समय धरती पर लैंड करेगा. लैंडिंग उटाह के ग्रेट सॉल्ट लेक रेगिस्तान में किसी जगह होने की संभावना है.

टक्कर की आशंका कम, लेकिन खतरा ज्यादा
सैंपल लेकर वापस लौट रहे नासा के कैप्सूल OSIRIS-REx के प्रोजेक्ट मैनेजर रिच बर्न्स ने कहा कि हमनें सात साल पहले इस यान को बेनू से सैंपल लाने भेजा था. अब हम इस प्रोजेक्ट के आखिरी चरण में हैं. ये बात अलग है कि बेनू के टकराने से जो नुकसान होगा वो बेहद भयानक होगा. लेकिन उसकी संभावना 2700 में एक ही है.

टक्कर से बनेगा 10 km चौड़ा गड्ढा
बेनू उस उल्कापिंड से 20 गुना कम चौड़ा है, जिसने डायनासोरों को पृथ्वी से खत्म कर दिया था. लेकिन अगर यह टकराया तो तबाही बड़ी होगी. चाहे जमीन से टकराए या फिर समुद्र में गिरे. इसकी वजह से पूरी दुनिया से कई जीवों की आबादी खत्म हो सकती है. इसकी टक्कर से बनने वाला गड्ढा करीब 10 किलोमीटर चौड़ा होगा.

सुनामी आएगी… समंदर में कहीं भी गिरा तो
इतना ही नहीं इसकी वजह से टक्कर वाली जगह के चारों तरफ करीब 1000 किलोमीटर तक कुछ भी नहीं बचेगा. लेकिन अगर यह समुद्र में गिरा तो तबाही ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इसकी टक्कर से उठने वाली सुनामी लहर आसपास के द्वीपों या देश में भयानक तबाही मचा सकती है. हालांकि नासा का मानना है अब से साल 2300 तक बेनू के धरती से टकराने के चांस 1750 में एक ही है.

सैंपल तेजी से आ रहा है धरती की तरफ
OSIRIS-REx का सैंपल लेकर आ रहा कैप्सूल एक मिनी फ्रिज के आकार का है. इसके अंदर 250 ग्राम मिट्टी और पत्थर का सैंपल रखा है. उसने बेनू से मिट्टी का सैंपल 2020 में लिया था. तब से वह धरती की तरफ यात्रा कर रहा है. ये कैप्सूल फिलहाल धरती की तरफ 45 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रहा है. जब यह धरती के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, तब यह लावा की गर्मी से दोगुना तापमान बर्दाश्त करेगा.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...