17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यनई संसद के बाद अब बनेगी UP की नई विधानसभा, 3 हजार...

नई संसद के बाद अब बनेगी UP की नई विधानसभा, 3 हजार करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

Published on

लखनऊ ,

दिल्ली में नए संसद भवन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी नई विधानसभा बनाई जाएगी. बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नए विधानभवन की आधारशिला रखी जा सकती है. इसके निर्माण कार्य में करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस नए भवन का निर्माण निरामन दारुलशफा और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर होगा.

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में नई विधानसभा बनाएगी. दिसंबर 2023 में इसकी आधारशिला रखी जा सकती है और 2027 से पहले इसका निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा. सरकार 25 दिसंबर 2023 को अटल जी के जन्मदिन पर पीएम मोदी से इसका शिलान्यास कराना चाहती है.

करीब 100 साल पुरानी है मौजूदा विधानसभा की बिल्डिंग
दरअसल, मौजूदा विधानसभा की बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी है. ये लखनऊ के हजरतगंज में स्थित है. जब विधानसभा की कार्रवाई चलती है तो जगह कम होने के कारण आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. भविष्य में सदस्यों की संख्या और अन्य जरूरतों को देखते हुए भी नए विधानसभा की जरूरत महसूस की जा रही है. भविष्य में होने वाले परिसीमन को देखते हुए तो मौजूदा विधानसभा काफी छोटी साबित होगी.

ऐसे में योगी सरकार का लक्ष्य है कि 18वीं विधानसभा के कम से कम एक सत्र का आयोजन नए विधानभवन में हो. मौजूदा विधानभवन का उद्घाटन 1928 में हुआ था. वहीं, नए बनने जा रहे विधानभवन का उद्घाटन 2027 से पहले करने का लक्ष्य है. गौरतलब है कि नए विधानभवन का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है.

क्या बोले यूपी विधानसभा अध्यक्ष?
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ‘आज तक’ को बताया कि यह उनकी इच्छा है कि जल्दी ही नई विधानसभा यूपी को मिले. उनका कहना है यह सरकार का काम है और अभी तक उनको इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है लेकिन वह नई विधान सभा बनने का इंतजार कर रहे हैं.

दिल्ली में नए संसद भवन का कामकाज शुरू
बता दें कि दिल्ली में बने नए संसद भवन का कामकाज 19 सितंबर (मंगलवार) से शुरू हो गया है. पीएम मोदी ने दिसंबर, 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. फिर उन्होंने ही 28 मई 2023 को इसका उद्घाटन किया. तीन साल से कम समय में नई संसद बनकर तैयार हो गई. संसद की चार मंजिला यह इमारत 64,500 वर्ग मीटर में फैली है. इसको बनाने में करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत आई है. नई संसद तमाम हाईटेक सुविधाओं से लैस है.

नए संसद भवन में लोकसभा कक्ष में 888 सदस्यों और राज्यसभा कक्ष में 300 सदस्यों के बैठने की व्यस्था है. अगर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होती है, तो लोकसभा कक्ष में कुल 1280 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...