20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यएंबुलेंस ना मिलने से... आगरा में फ्रेंच महिला की मौत पर अखिलेश...

एंबुलेंस ना मिलने से… आगरा में फ्रेंच महिला की मौत पर अखिलेश ने योगी सरकार को देश की छवि की याद दिलाई

Published on

आगरा/लखनऊ

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आगरा में विदेशी पर्यटक की मौत के मामले को लेकर सत्तारूढ़ योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मीडिया साइट की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की वजह से विदेश मेहमान की जान गई है।

अखिलेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर सीकरी में एंबुलेंस उपलब्ध न होने की वजह से किसी विदेशी मूल के मेहमान की जान चली जाना बेहद दुखद ख़बर है। श्रद्धांजलि! इन ख़बरों से देश-प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तार-तार हो जाती है। प्रदेश सरकार कहाँ है?’

दरअसल, फ्रांस से भारत घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक की एक हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। विदेशी महिला पर्यटक एक ग्रुप के साथ आगरा के फतेहपुर सीकरी में घूम रही थी। करीब 7-8 फीट ऊंचे स्थान से सेल्फी लेते हुए वह जमीन पर गिर पड़ीं। काफी देर बाद उन्हें एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला पर्यटक की मौत हो गई।

विदेशी पर्यटकों का 34 सदस्यीय ग्रुप गुरुवार को भरतपुर से फतेहपुर सीकरी पहुंचा था। दोपहर करीब एक से दो बजे की बीच महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ फतेहपुर सीकरी की टर्की सुल्ताना नाम की जगह पर पहुंची थी। यहां दो पिलर के बीच एक लकड़ी की रेलिंग लगाई है। 60 साल की विदेशी महिला पर्यटक सुजैन अपने परिवारवालों के साथ सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान रेलिंग पर प्रेशर पड़ा और वह नीचे गिर गईं। उनके सिर में गहरी चोट लगने की संभावनाएं बताई जा रही हैं। काफी देर तक महिला बेहोश ही पड़ी रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के साथ मौजूद उसके पति और अन्य लोगों ने हादसे के बाद एंबुलेंस की गुहाई लगाई। लेकिन तुरंत इलाज के अभाव में पर्यटक की जान चली गई। इस घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी सिकंदरा स्थित रेनबो हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this