13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
HomeUncategorizedभारत से दुश्मनी ली तो नहीं गल पाएगी ट्रूडो की 'दाल', लगेगा...

भारत से दुश्मनी ली तो नहीं गल पाएगी ट्रूडो की ‘दाल’, लगेगा 3 लाख करोड़ का फटका

Published on

नई दिल्ली

भारत और कनाडा के बीच बढ़ते कूटनीतिक विवाद के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को झटका लग रहा है। दोनों देशों के व्यापार को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान कनाडा को हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कनाडा की इकॉनमी बहुत हद तक भारत और भारतीयों पर निर्भर करती है। न केवल भारत के साथ कनाडा का आयात-निर्यात प्रभावित होगा, बल्कि कनाडा में बसे भारतीय, जो वहां की इकॉनमी में बड़ा रोल निभाते हैं उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। भारतीय जो कनाडा की इकॉनमी में हर साल 3 लाख करोड़ का योगदान देते हैं, उनकी नाराजगी वहां की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकती है।

​भारत से पंगा पड़ेगा महंगा​
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में बसे और कनाडा जाकर पढ़ने वाले भारतीय हर साल वहां की इकॉनमी में 3 लाख करोड़ का योगदान देते हैं। अगर दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़े तो कनाडा को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। कनाडा में बसे 20 लाख भारतीयों वहां की अर्थव्यवस्था में बड़ा रोल निभाते हैं। उनका हर सेक्टर में दबदबा है। सिर्फ कनाडा जाकर पढ़ने वाले करीब साढ़े तीन भारतीय छात्र वहां की इकोनॉमी में 4.9 अरब डॉलर का योगदान देते हैं।

​कनाडा में भारतीयों का दबदबा​
कनाडा में लगभग हर सेक्टर में भारतीयों का दबदबा है। चाहे खेती हो या आईटी, ट्रैवल हो या बिजनेस। प्रॉपर्टी, रिसर्च, स्मॉल बिजनेस में सबसे ज्यादा योगदान भारतीयों का और भारत ते निवेश का है। सीआईआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की बड़ी कंपनियों ने कनाडा में साल 2023 तक 41 हजार करोड़ का निवेश किया है। इन कंपनियों की वजह से बड़ी संख्या में रोजगार क्रिएट होते हैं। बड़ी संख्या में भारत से लोग कनाडा ट्रैवल करते हैं। साल 2022 में करीब 1.10 लाख भारतीयों ने कनाडा की यात्रा की। बड़े कारोबार के अलावा कनाडा के स्मॉल बिजनेस जैसे की ग्रॉसरी और होटल, रेस्टोरेंट में भारतीयों का 70 हजार करोड़ रुपये लगा हुआ है।

​कनाडा की इकॉनमी के बड़े खिलाड़ी भारतीय छात्र​
कनाडा में पढ़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है। वहां पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या 40 फीसदी है। कनाडा जाने वाले भारतीय छात्र अपने साथ बड़ा निवेश कनाडा लेकर जाते हैं। अगर भारत ने एक सख्त फैसला लिया तो कनाडा की सांसें रूक जाएगी। दरअसल कनाडा की इकॉनमी में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का बड़ा रोल है। ये छात्र वहां मोटी फीस भरकर पढ़ाई करते हैं और वहां की इकॉनमी को मजबूत करने में मदद करते है। कनाडाई छात्रों के मुकाबले बाहरी छात्रों से 4 से 5 गुना अधिक फीस वसूली जाती है।

कनाडा में बजता है पंजाबियों का डंका
कनाडा के एग्रीकल्चर सेक्टर में भारतीयों का दबदबा है। खासकर कनाडा में बसे पंजाबियों का। कनाडा की कुल आबादी का 2.6% यानी 9 लाख 42 हजार 170 पंजाबी हैं। सर्विस सेक्टर से लेकर बिजनेस और एग्रीकल्चर-डेयरी फार्मिंग सेक्टर में पंजाबियों का बड़ा रोल है। पंजाबियों के बिना कनाडा अपनी इकॉनमी के बारे में सोच भी नहीं सकता है। इतना ही नहीं कनाडा में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी में निवेश भारतीयों का है। भारतीय हर साल वहां वैंकूवर, ग्रेटर टोरंटो, ब्रैम्पटन, मिसिसागा और ब्रिटिश कोलंबिया, ओंटारियो में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करते हैं। इसके अलावा स्मॉल बिजनेस , ट्रैवल , पब्लिक सर्विसेज और आईटी और रिसर्च सेक्टर में भारतीयों का दबदबा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...