19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा... इस दिन भारत पहुंचेगी...

पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा… इस दिन भारत पहुंचेगी बाबर की टीम

Published on

नई दिल्ली,

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत दौरे पर आना है. इसके लेकर बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम को भारत सरकार से वीजा मिल गया है. पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान को भी वीजा मिल गया है.

बता दें कि पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप के लिए बुधवार (27 सितंबर) को हैदराबाद पहुंचना है. टीम को भारत आने में अब 2 ही दिन बचे हैं. इससे पहले ही टीम को सोमवार को वीजा मिल गया है. ऐसे में पाकिस्तान टीम के लिए यह अच्छी खबर रही है.

पीसीबी ने की थी आईसीसी से शिकायत
दरअसल, वीजा मिलने में हो रही देरी के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) काफी नाराज नजर आ रहा था. उसने वीजा मिलने में हो रही देरी को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को खरी खोटी सुनाई थी और शिकायत भी की थी. पीसीबी ने आईसीसी से कहा था कि वीजा में देरी से पाकिस्तान टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.

शुक्रवार को हैदराबाद में होगा प्रैक्टिस मैच
बता दें कि पाकिस्तान को बुधवार को हैदराबाद पहुंचना है, जहां उसे अपना पहला प्रैक्टिस मैच शुक्रवार (29 सितंबर) को खेलना है. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ हैदराबाद में ही खेलना है.

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम:
बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर.
ट्रैवल‍िंग रिजर्व: मोहम्मद हार‍िस, अबरार अहमद, जमान खान

वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल, रियाज हसन, अब्दुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, नबर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक.
रिजर्व प्लेयर्स: गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...