14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभेल न्यूज़पिपलानी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रामलीला के पुरुस्कार वितरण

पिपलानी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रामलीला के पुरुस्कार वितरण

Published on

भोपाल

विविध कला विकास समिति द्वारा रामलीला मंच पिपलानी में रामलीला का समापन पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। 5 से 12 वर्ष के छोटे छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कु. आरोही सिंह प्रथम,कु. कृतिका नामदेव द्वितीय,कु.सम्भवी तृतीय , कु. जान्हवी अरोरा सांत्वना एवं मास्टर हर्ष रजक सांत्वना, श्रीमती नीलम नाहर एवं संगीता सरगम ब्युटीशियन, प्रतियोगिता की निर्णायक थी। को ऑर्डिनेशन श्रीमति इंदिरा सोनपुरे द्वारा किया गया, प्रतियोगिता पश्चात समस्त बच्चो, कलाकारों को अविनाश चन्द्रा महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष, घनश्याम सुन्दर वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा समिति के महासचिव शिव प्रसाद साहू के दिशा निर्देश में पुरुस्कार प्रदान किये गए ।

इस अवसर पर रामलीला समिति के सांस्कृतिक सचिव राजेश कुशवाहा, रामलीला निर्देशक लोकेश मौर्या,हिम्मत राव पाटिल ,उप महासचिव आर एस अरोरा, केसी शर्मा , पीसी ाठौर ,विकास तिवारी,वी एस चाहर , योगेश सराठे ,डी के व्यास,वीएन दशोरे,राजीव गुप्ता, आरएन तिवारी ,किशन चुरेन्द्र,एमके सेन,मयंक सिंह,रवि धीनान ,अमित राहुल,राकी,राजीव आर्य,आनंद आर्य, आर लिखितकर, आदि कलाकारों मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस बार युवा कलाकारों का सक्रिय ,सकारात्मक सहयोग रहा जो कि यादगार रहेगा।

समिति के समस्त कलाकारों का प्रदर्शन उत्कृष्ट था। उन्होंने लंकादहन के हाईटेक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुये कहा कि उद्योग नगरी के इतिहास में यह पहला अवसर था कि क्रेन के द्वारा हनुमान जी ने इस दृश्य का प्रदर्शन किया जिसे देखकर दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गए।

शरद पूर्णिमा पर संगीत संध्या आज
भोपाल । बरखेड़ा स्थित श्री कृष्ण मंदिर समिति व यादव महासभा द्वारा रविवार को शरद पूर्णिमा पर संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम रात 8.30 बजे से शुरू होगा इसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा ।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...