19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यबीजेपी के साथ गठबंधन होने पर भड़के जद(एस) के कर्नाटक चीफ, बोले-...

बीजेपी के साथ गठबंधन होने पर भड़के जद(एस) के कर्नाटक चीफ, बोले- मुझसे कोई बात नहीं की गई

Published on

बेंगलुरु

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी के लिए हालात ठीक नहीं लग रहे। बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर पार्टी के कई नेता किनारा कर चुके हैं। कुछ और भी नाराज बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस लिस्ट में कर्नाटक जद(एस) के चीफ सीएम इब्राहिम भी शामिल हैं। वो देवगौड़ा और उनके बेटे से खासे नाराज दिख रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि वो इलेक्टेड प्रेजीडेंट हैं। पार्टी को छोड़ने नहीं जा रहे।

गठबंधन से नाराजगी जताते हुए उनका कहना था कि दिल्ली में मीटिंग होने का मतलब ये तो नहीं है कि गठबंधन हो गया है। वो इसे नहीं मानते। लेकिन वो दूसरे नेताओं की तरह से पार्टी नहीं छोड़ने जा रहे हैं। वो चुने हुए अध्यक्ष हैं। लिहाजा पार्टी में रहकर ही लड़ाई लड़ेंगे। उनका कहना है कि उन्हें गठबंधन का पता तब चला जब पार्टी नेता केए थिप्पेसामी ने दिल्ली की मीटिंग के बारे में उनको बताया। उधर सूत्रों का कहना है कि सीएम इब्राहिम 16 अक्टूबर को एक मीटिंग करने जा रहे हैं। इसमें भविष्य को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

कर्नाटक में जनता दल (एस) ने बीजेपी के साथ गठबंध कर लिया है। पार्टी ने भाजपा का दामन थामा तो राजनीति में हलचल होने लग गई। खुद पार्टी के भीतर ही असंतोष के स्वर उठने लगे। हालांकि देवगौड़ा ने इसका बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी को बचाना था। वह अपनी सेकुलर साख पर कायम रहेंगे। वो कभी भी अल्पसंख्यकों को निराश नहीं करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जद (एस) सत्ता की भूखी नहीं है। वो अवसरवादी राजनीति नहीं करती है।

ध्यान रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद गठबंधन करने का फैसला किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा पर हमलावर होते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन करने के बाद उसे खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं कहना चाहिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...