28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार में कितने हिन्दू और कितने मुस्लिम? जानें जातीय जनगणना में क्या...

बिहार में कितने हिन्दू और कितने मुस्लिम? जानें जातीय जनगणना में क्या है धार्मिक डेटा

Published on

पटना,

बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं जिसमें राज्य में तमाम धर्मों को मानने वाले लोगों का डेटा भी सामने आ गया है. जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार में हिन्दुओं की आबादी सबसे ज्यादा है. राज्य में 81.99 फीसदी आबादी हिंदू हैं.

वहीं बिहार में मुस्लिम आबादी की बात की जाए तो राज्य में कुल आबादी का 17.70 फीसदी हिस्सा मुस्लिम धर्म को मानता है. राज्य में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 1 फीसदी से भी कम हैं. राज्य में ईसाइयों की आबादी कुल आबादी का महज 0.05 फीसदी है.

बिहार में किसकी कितनी आबादी
हिन्दू – 81.99% (107192958)
इस्लाम- 17.70% (23149925)
ईसाई- 0.05% (75238)
सिख- 0.011% (14753)
बौद्ध- 0.0851% (111201)
जैन- 0.0096% (12523)
अन्य धर्म- 0.1274% (166566)

बिहार में 2146 ऐसे लोग भी है जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं. ये सभी आकंड़े बिहार सराकर ने महीनों से चल रहे जातीय जनगणना के बाद जारी किए हैं.

हिंदू में किस जाति की कितनी भागीदारी
बिहार में जातिगत जनगणना की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक राज्य में भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी हैं जबकि ब्राह्मणों की आबादी 3.66 फीसदी, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी और राजपूत की आबादी 3.45 फीसदी है.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...