19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में चुनाव आयोग ने बदल दी वोटिंग की तारीख, अब 25...

राजस्थान में चुनाव आयोग ने बदल दी वोटिंग की तारीख, अब 25 नंवबर को मतदान

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी गई है. पहले 23 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना तय किया गया था. अब इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है. हालांकि, मतदान एक ही चरण में होगा. चुनाव का नतीजा 03 दिसंबर को आएगा.

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. राजस्थान में एक चरण में वोटिंग की तारीख 23 नवंबर तय की गई थी. मगर, तारीख की ऐलान होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों ने चुनाव की तारीख को लेकर अपनी बात रखी थी.

बताया गया था कि 23 नवंबर को राजस्थान में बड़े पैमाने पर विवाह समारोह होने जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को असुविधा होगी. वाहनों को कमी सामने आएगी और ऐसे में वोटिंग पर भी असर पड़ सकता है. आयोग ने इस बात पर विचार किया और मतदान की तारीख में बदलाव करते हुए उसे 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर कर दिया है.

पांच राज्यों में होना है चुनाव
पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का 9 अक्टूबर को ऐलान कर दिया गया था. मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम वो राज्य हैं, जहां विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. चुनाव आयोग (EC) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी शंखनाद के साथ ही वोटिंग युद्ध का काउंटडाउन शुरू हो गया. मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे.

किस राज्य में कब डाले जाएंगे वोट?
– छत्तीसगढ़ में 07 और 17 नवंबर को मतदान होगा.
– मिजोरम में 07 नवंबर को वोटिंग होगी.
– तेलंगाना में 30 नवंबर को डाले जाएंगे वोट.
– राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होना तय किया गया था जो कि अब बदली हुई तारीख 25 नवंबर को होगा.
– मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा.

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. ऐसे में नवंबर-दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में चुनाव होने की संभावना है. मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. वहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) का शासन है और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है. वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है

राजस्थान में बदल गया चुनाव का डेट, जानिए नई तारीख

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...