13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorized'मोदी जी, अब हम लोग कहां जाएं', पीएम मोदी ने लिखा नवरात्रि...

‘मोदी जी, अब हम लोग कहां जाएं’, पीएम मोदी ने लिखा नवरात्रि का गाना ‘गरबो’ तो चिंता में आ गए अक्षय कुमार

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब गीतकार भी बन गए हैं! पीएम मोदी ने नवरात्रि से पहले एक नए गाने ‘गरबो’ के बोल लिखे हैं। ध्वनि भानुशाली ने गाने में अपनी आवाज दी है, जिसमें तनिष्क बागची का संगीत है। जैकी भगनानी ने ट्रैक को बनाया है। मोदीजी के इस कंपोजिशन की चर्चा हर जगह हो रही है। इस बीच एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर जाकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे लग रहा है कि वो अपने काम को लेकर चिंता में आ गए हैं। आइए बताते हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री Narendra Modi ने नए नवरात्रि गाने Garbo के बोल लिखे हैं। यह गाने आनेवाले दिनों में नवरात्रि के सेलिब्रेशन के साथ बजने वाला है। यह गाना नवरात्रि के दौरान लाई गई एकता और सांस्कृतिक विविधता को दिखाता है। ध्वनि भानुशाली ने गाने में अपनी आवाज दी है और वीडियो में एक्टिंग भी किया है। इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इस ट्रैक को जैकी भगनानी ने बनाया है।

पीएम मोदी का लिखा गाना
पीएम मोदी ने ट्विटर लिखा, मेरे द्वारा वर्षों पहले लिखी गई गरबा की इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और Jjust_Music की टीम को धन्यवाद। यह कई यादें ताजा कर देता है। मैंने अब कई वर्षों से नहीं लिखा है लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक नया गरबा लिखने के लिए मैंने प्रोडक्शन किया है, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान शेयर करूंगा। #सोलफुलगरबा।’

अक्षय कुमार को हुई चिंता
इस पर रिप्लाई करते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘ये वाकई शानदार है मोदी जी, सर अब आप हमारे फील्ड में भी… हम कहां जाएं। सभी को शुभ नवरात्रि।’ तो कुल मिलाकर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में मोदी जी से कहा है कि वो उनके फील्ड में आ गए हैं तो अब उनके जैसे एक्टर्स क्या करेंगे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...