24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका तक पहुंची इजरायल हिंसा की आग, शिकागो में 71 साल के...

अमेरिका तक पहुंची इजरायल हिंसा की आग, शिकागो में 71 साल के शख्‍स ने की 6 साल के फिलिस्‍तीनी बच्‍चे की हत्‍या

Published on

शिकागो,

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में हेट क्राइम का वीभत्स रूप देखने को मिला. यहां 71 साल के बुजुर्ग ने 6 साल के फिलीस्तीनी बच्चे पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी. बुजुर्ग ने बच्चे पर 26 बार चाकू से वार किया. इसके बाद बच्चे की मां पर भी हमला किया. महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है.

शिकागो में विल काउंटी शेरिफ दफ्तर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने हमास और इजरायल में चल रहे युद्ध से प्रभावित होकर और पीड़ितों के मुस्लिम होने की वजह से उनपर ये हमला किया. हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में यहूदी विरोधी या इस्लामोफोबिक भावनाओं से प्रेरित हिंसा को लेकर हाई अलर्ट है.

अधिकारियों को दोनों पीड़ित शनिवार की सुबह शिकागो से लगभग 65 किमी दूर एक घर में मिले थे. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि लड़के को बड़े चाकू से 26 बार वार किया गया था.

वहीं, लड़के की मां पर एक दर्जन से ज्यादा वार चाकू से हमला किया गया. वह अस्पताल में भर्ती और इसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने 911 पर कॉल करके बताया कि उसके मकान मालिक ने उस पर चाकू से हमला किया है, इसके बाद वह बाथरूम में भाग गई और वह उससे लड़ती रही.

पुलिस ने आरोपी जोसेफ एम कज़ुबा को गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने घर के पास रास्ते पर जमीन पर बैठा मिला. उसके माथे पर चोट के निशान थे. पुलिस ने आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री हत्या, फर्स्ट-डिग्री हत्या का प्रयास, घृणा अपराध के दो मामले और घातक हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है. उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...