17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार में टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के चार पहिये पटरी से...

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के चार पहिये पटरी से उतरे, पिछले 6 दिनों में दूसरी बड़ी घटना

Published on

नई दिल्ली

बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर जा रही मालगाड़ी का एक बोगी डिरेल हो गई। मालगाड़ी के डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। लेकिन यह हादसा और बड़ा होने से बच गया। पार्सल वाहन के इंजन से सटी एक बोगी डिरेल हुई। जैसे ही घटना की जानकारी अधिकारियों के मिली, उसके बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बोगी के चार पहिए डिरेल हुए उसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को वहीं रोक दिया। फिर इस मामले की जानकारी दानापुर कंट्रोल रूम को दी गई और उसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। बक्सर और दानापुर से रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच की गई। बीती रात 10 बजे मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके बाद वो लाइन काफी देर तक बाधित रही। अभी भी रघुनाथपुर के पास से ट्रेनें काफी कम गति से गुजर रही हैं। इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बता दें कि पिछले बुधवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर में डिरेल हो गई थी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 11 अक्टूबर की रात 9.53 मिनट पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। डिब्बों में एसी थ्री टियर के 2 डिब्बे भी पलटे थे। बता दें कि 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन से कामाख्या के लिए रवाना हुई थी।

इसके बाद रघुनाथपुर में ही इंजन का चक्का डिरेल हो गया था। अब डुमरांव में मालगाड़ी के डिरेल होने से रेलवे के प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रेलवे भी अब सतर्क हो गया है।पहले शुक्रवार की शाम रघुनाथपुर में ट्रायल रन के दौरान एक इंजन का पहिया पटरी से उतर गया था। इससे पहले आठ अक्टूबर को बक्सर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम वाले ट्रैक पर मालगाड़ी का एक पहिया पटरी से उतर गया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this