14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्य4 साल बाद लालू को फिर से जेल भेजना मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट...

4 साल बाद लालू को फिर से जेल भेजना मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि चारा घोटाले के एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दी गई जमानत को रद्द करना बहुत मुश्किल होगा। कोर्ट ने कहा कि राजनेता पिछले चार साल से जेल से बाहर हैं। जब अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि हाई कोर्ट से राहत देने में गलती हुई, इस मामले में कानून का एक छोटा सवाल है तो जस्टिस ए. एस. बोपन्ना और जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की पीठ ने कहा कि जमानत 2019 में दी गई थी। पीठ ने कहा, ‘अगर हम आपके पक्ष में बात कहते हैं तो भी उन्हें वापस भेजना बहुत मुश्किल होगा।’ राजू ने कोर्ट में कहा कि HC ने यह मानने में गलती की थी कि चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में लालू को दी गई सजा एक साथ चलनी थी, न कि एक के बाद एक। ASG ने कहा, ‘लाल को जमानत इस गलत धारणा पर दी गई कि उनको मिली सजा एक साथ चलेगी एक के बाद दूसरी नहीं।’

सीबीआई की देरी पर सिब्बल का सवाल
लालू की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ से कहा कि मामले में अपील भी सीबीआई की तरफ से 14-15 महीने की देरी से दायर की गई है। उन्होंने पीठ से अनुरोध किया कि भविष्य में किसी अन्य मामले में निर्णय के लिए कानून के सवाल को खुला रखते हुए इसका निपटारा किया जाना चाहिए।

2024 के चुनाव तक जेल में डालने का इरादा
CBI पर निशाना साधते हुए सिब्बल ने कहा कि एजेंसी का मुख्य इरादा अपने मुवक्किल को 2024 के चुनाव तक जेल में रखना है। संक्षिप्त सुनवाई के बाद पीठ ने मामले को जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट के 12 जुलाई 2019 को पारित आदेश को चुनौती देते हुए कहा है कि उसने निचली अदालत द्वारा सुनाई सजा को गलत तरीके से निलंबित किया और RJD प्रमुख को चारा घोटाले के एक मामले में जमानत पर रिहा कर दिया था।

लालू vs सीबीआई
दरअसल, लालू के वकीलों ने कहा था कि एक मामले में दी गई सजा साथ-साथ चलती है। इसे हाई कोर्ट ने मान लिया था। अगस्त में लालू के वकील सिब्बल ने दलील दी थी कि उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और सीबीआई उन्हें फिर से जेल भेजना चाहती है। तब सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं।

हाई कोर्ट ने देवघर कोषागार से 89.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी से निकासी के मामले में भी यादव को इस आधार पर जमानत दी थी कि उन्होंने अपनी साढ़े तीन साल की जेल की सजा का आधा समय पूरा कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट सीबीआई की अपील पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया था और फरवरी 2000 में लालू प्रसाद को नोटिस जारी किया था।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...