12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यक्राइम पेट्रोल से आइडिया, पैर छूने के बाद रिटायर्ड IAS की पत्नी...

क्राइम पेट्रोल से आइडिया, पैर छूने के बाद रिटायर्ड IAS की पत्नी को मार डाला!

Published on

लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या और लूटपाट का खुलासा हो गया है। लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को इस हाई प्रोफाइल केस की सभी परतें खोल दी। इस दौरान जांच में कई ऐसे पहलू सामने आए जिसमें सभी को हैरान कर दिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अखिलेश यादव काफी समय से इसकी रणनीति बना रहा था। उसको पकड़े जाने का डर था इसलिए वो बचने और साक्ष्य मिटाने के लिए क्राइम पेट्रोल देखता था। इसलिए आर्थिक तंगी के बीच अखिलेश ने फिल्मी स्टाइल में वारदात करने के लिए टीवी सीरियल का सहारा लिया।

अखिलेश देखता था क्राइम पेट्रोल
पुलिस के मुताबिक, अखिलेश प्रोफेशनल किलर नहीं था। बावजूद इसके उसने खुदको बचाने की हर तरह से कोशिश की। पुलिस को फिंगरप्रिंट ना मिलें इसके लिए उसने बाथरूम में रखे पानी से भरे टब में पासपोर्ट, एक पर्स और दो बैग डुबो दिए थे। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद जगह-जगह रुककर कपड़े भी बदले। इसके अलावा CCTV का DVR भी उखाड़ ले गया था। इसके बाद किसी को शक ना हो इसलिए तत्परता दिखाते हुए अंतिम संस्कार में शामिल रहा।

खुद को रिटायर्ड आईएएस और मृतका का करीबी दिखाने के लिए उसने हर वो काम किया, जिससे पुलिस का शक उसके ऊपर ना जाए। लेकिन इन सब के बीच स्कूटी पर जाते समय रंजीत का हेलमेट उतारना पुलिस के लिए बड़ी लीड के रूप में काम आया। उसी फुटेज की वजह से पुलिस को इनपुट मिले और फिर 72 घंटे बाद केस का खुलासा करते हुए अखिलेश यादव, रवि यादव और रंजीत को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उगले ये राज
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि ने भाई अखिलेश से कहा था कि घटना के दिन मैं साहब देवेंद्र नाथ को गोल्फ क्लब जब लेकर सुबह जाऊंगा। उस वक्त मालकिन अकेले घर पर रहती है। उसी समय घटना को करना और मालकिन (मोहिनी दुबे) को मार देना ताकि पकड़े ना जाओ। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन अखिलेश साथी रंजीत को लेकर घर पहुंचा था। जहां अखिलेश ने रंजीत को मिलवाया। रंजीत ने मृतका के पैर छुए। जिसके बाद प्लानिंग के तहत दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की बाद में पेचकस से सिर पर कई वार भी किए। हत्या के बाद घर की अलमारी में रखे करीब एक करोड़ के जेवरात और नकदी बैग में भरकर फरार हुए थे।

घर में बिखरा था सामान
बता दें कि बीते शनिवार को इंदिरा नगर सेक्टर-20 निवासी रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग रूम में मिला था। वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। देवेंद्र नाथ दुबे घर पर नहीं थे। वो उस समय गोल्फ खेलने गए थे। जब वह लौटकर आए तो देखा घर का दरवाजा खुला था। अंदर अलमारी का सामान बिखरा था।

देवेन्द्र की दूसरी पत्नी थी मोहिनी
मोहिनी दुबे, पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की दूसरी पत्नी थीं। वह 2009 में रिटायर हुए थे, 2007 में दूसरी शादी की थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि हत्यारे मेन रास्ते से आए थे। इससे यह साफ हो गया था कि घर में एंट्री करने वाला और घटना को अंजाम देने वाला पूरी तैयारी के साथ आया था। वह घर में रहने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी रखता था। उसको यह भी पता था कि कौन-सा सामान कहां रखा है। हालांकि, वारदात के बाद मोहिनी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। इसमें सामने आया था कि गला दबाकर हत्या हुई। सिर और गले पर चोट के निशान मिले थे।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...