9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedकभी दूरदर्शन में मराठी में न्यूज पढ़ती थी ये एक्ट्रेस, मौत के...

कभी दूरदर्शन में मराठी में न्यूज पढ़ती थी ये एक्ट्रेस, मौत के बाद सजाई गई थी दुल्हन की तरह

Published on

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जो हीरोइन है, उसे आप पहचान पा रहे हैं? इस एक्ट्रेस का फिल्मी सफर बहुत छोटा रहा था क्योंकि मौत ने इसे अपने आगोश में ले लिया था। पर छोटे से फिल्मी सफर में भी इसने कई ऐसी फिल्में कर डाली थीं, जो इसके करियर में मील का पत्थर साबित हुईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक फिल्म के सेट पर हेंडराइटिंग एक्सपर्ट ने इस एक्ट्रेस की राइटिंग देखकर ही बता दिया था कि ज्यादा नहीं जी पाएगी।

फिल्मों में आने से पहले यह एक्ट्रेस दूरदर्शन चैनल में काम करती थी। यह बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी भाषा में न्यूज पढ़ती थी। करियर में जहां यह एक्ट्रेस अच्छा कर रही थी, वहीं निजी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल झेली। इसे एक शादीशुदा एक्टर से प्यार हुआ था। इस पर ‘दूसरी औरत’ और ‘घर तोड़ने वाली’ जैसे आरोप लगे। और फिर एक दिन यह दुनिया से चल बसी।

यह तस्वीर एक्ट्रेस Smita Patil की है। एक दशक से भी लंबे करियर में स्मिता पाटिल ने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने दो नेशनल और एक फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत पद्म श्री सम्मान जीता था। पर क्या पता था कि मौत बेहद कम उम्र में उन्हें सबसे दूर ले जाएगी।

स्मिता पाटिल की जिंदगी में तब तूफान आ गया था जब वह शादीशुदा राज बब्बर के प्यार में पड़ीं। उन पर नादिरा का घर तोड़ने का आरोप लगा। यहां तक कि स्मिता की मां और बहन भी उनके खिलाफ हो गईं। स्मिता की मां को यकीन नहीं था कि उनकी जो बेटी हमेशा महिलाओं के हक व सम्मान के लिए खड़ी होती है, वह किसी और महिला का घर कैसे तोड़ सकती है।

पर स्मिता पाटिल ने किसी की नहीं सुनी। उन्होंने राज बब्बर के साथ लिव-इन में रहने लगीं। इसी दौरान वह बेटे प्रतीक की मां बनीं। लेकिन बेटे को जन्म देते ही वह कुछ कॉम्प्लिकेशंस के कारण चल बसीं। स्मिता पाटिल को इंफेक्शन हो गया था, जिससे वह उबर नहीं पाईं, और उनकी मौत हो गई। स्मिता पाटिल की बायोग्राफी लिखने वालीं मैथिलि राव ने एक बार ‘बीबीसी’ को बताया था कि एक्ट्रेस को वायरल इंफेक्शन की वजह से दिमाग में इंफेक्शन हो गया था। इसके बाद उनके सारे अंगों ने एक-एक करके काम करना बंद कर दिया। इसी वजह से उनका निधन हो गया था।

दुल्हन की तरह सजाया गया, थी आखिरी इच्छा
स्मिता पाटिल की मौत के बाद उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस बारे में उनके मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था कि एक्ट्रेस की यह आखिरी इच्छा थी। ‘बीबीसी’ को दीपक सावंत ने बताया था कि स्मिता पाटिल उनसे कहा करती थीं कि जब वह मर जाएंगी तो उनका मेकअप ऐसे ही किया जाए।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...