25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठग लिए 2.68...

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठग लिए 2.68 करोड़, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 67 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 43 वर्षीय साथी को एक ऐसे गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया है जिसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तमिलनाडु के 28 व्यक्तियों से 2.68 करोड़ रुपये की ठगी की है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गिनती करने का प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर के शिवरामन वी. को यहां महादेव मार्ग पर सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी एवं गोविंदपुरी निवासी विकास राणा को दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिपा हुआ था। पुलिस ने कहा कि शिवरामन आसानी से धन कमाने के लिए कोई भी काम करने के लिए तैयार था।

वहीं जबकि राणा राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में एक शैक्षिक सहायक के तौर पर कार्यरत था, लेकिन उसने मार्च 2022 में नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने कहा कि ईओडब्ल्यू की कम से कम तीन टीम ने मामले को सुलझाने के लिए काम किया। पुलिस के अनुसार उसने बिहार के 35 वर्षीय सतेंद्र दुबे की पहचान गिरोह के सरगना के तौर पर की है। पुलिस के अनुसार वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में रहता था। पुलिस ने कहा कि दुबे अपने 24 वर्षीय साथी राहुल चौधरी के साथ फरार है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...