9 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeराजनीतिकारवां बनने से पहले बिछड़ने लगे साथी, INDIA में सहयोगियों से तालमेल...

कारवां बनने से पहले बिछड़ने लगे साथी, INDIA में सहयोगियों से तालमेल नहीं बैठा पा रही है कांग्रेस?

Published on

लखनऊ

इंडिया गठबंधन का हाल कुछ ऐसा हुआ है कि कारवां बनने से पहले साथी बिछड़ने लगे हैं। जहां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा आमने सामने रहे, वहीं यूपी में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर बनती दिख रही है। यह दिखाता है कि लोकसभा चुनाव के लिए बने गठबंधन में शामिल दलों के बीच कैसे कांग्रेस तालमेल बनाने में विफल हो रही है। इसका एक और उदाहरण न्यूज एंकरों का बहिष्कार भी है। विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की समन्वय समिति ने 13 सितंबर को 14 न्यूज एंकर के बहिष्कार का निर्णय लिया था।

गठबंधन की मीडिया कमेटी ने इन पत्रकारों के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने और उनके द्वारा होस्ट चर्चाओं में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजने का फैसला किया। लेकिन, सपा ने अब इसे मानने से इनकार करते हुए बहिष्कार को वापस ले लिया है। सपा ने अपने प्रवक्ताओं को सभी न्यूज चैनलों में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। जानकर बताते हैं कि मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान सबसे पहले इस लाइन को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से तोड़ दिया गया। उन्होंने गठबंधन की ओर से प्रतिबंधित एक एंकर को न सिर्फ साक्षत्कार दिया, बल्कि उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह बात गठबंधन में शामिल दल सपा को रास नहीं आई है। उसने इस पर न सिर्फ निशाना साधा बल्कि सभी ऐसे बैन एंकरों के साथ डिबेट के लिए अपने दरवाजे खोल दिए। सपा ने अपने प्रवक्ताओं को सभी चैनल में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। मतलब, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ बड़ा खेल कर दिया। उसके बाद दोनों दलों के रिश्ते खराब होने लगे। सपा ने कांग्रेस से यहां पर समझौता न होने पर अकेले दम पर तकरीबन 69 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुद चुनावी कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ कांग्रेस को जमकर कोसा और जातीय जनगणना में सबसे बड़ा रोड़ा अटकाने वाला सिद्ध करने में जुटे रहे।

अभी हाल में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर पुराने पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी ज्यादातर लोग सपा के साथ गठबंधन के पक्षधर नहीं हैं। उन लोगों ने पिछले अनुभव को देखते हुए सपा के साथ समझौता करने से मना किया है। सपा के प्रवक्ता सुनील साजन कहते हैं कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के बने नियम को नहीं मान रही है तो वह सहयोगी दलों से कैसे अपेक्षा रखती है। कांग्रेस की सोच भाजपा से मिलती-जुलती है। छोटे दलों को समेट कर रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। सामूहिक फैसले मानने की जिम्मेदारी सभी की है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि इंडिया गठबंधन के सभी राजनीतिक दल सामूहिक रूप से निर्णय का अनुपालन करेंगे। ऐसे में सपा के छुटभैया नेता व प्रवक्ता के वीडियो बयान जारी करने से लक्ष्य कमजोर होगा। सपा के नेतृत्व को इनके बयानों पर रोक लगानी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह ने कांग्रेस और सपा की रार पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि यह स्वार्थ के लिए गठबंधन बना है। भ्रष्टाचार बचाने के लिए बना था। यह धरातल पर नहीं आयेगा।

राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्य में मजबूत हैं। कांग्रेस को तालमेल बिठा पाने में बहुत मुश्किल होगी। कांग्रेस के कुछ नेता यूपी में सपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो बसपा के साथ मेलजोल बढ़ाने में लग गए थे। लेकिन, मायावती ने एक्स पर लिखा, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में चाहे भाजपा जीत जाए, किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए।

इससे बसपा के साथ गठबंधन की गुंजाइश भी खत्म होती दिखाई दे रही है। ऐसे ही रालोद राजस्थान में भले ही एक सीट पाकर कांग्रेस के खिलाफ कुछ न बोल रहा हो। लेकिन, उसके नेता भी अंदर खाने में कांग्रेस से खुश नहीं हैं। इस कारण उन्होंने भी पश्चिम यूपी में एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर अपनी तैयारी की बात कही है। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि कोई भी दल जहां मजबूत है, वह हावी रहना चाहेगा। वह अपनी जमीन पर कांग्रेस को इंट्री नहीं करने देना चाहती है। यह बात हर राज्य में लागू है।

कांग्रेस राष्ट्रीय दल होने के कारण इंडिया गठबंधन में शामिल दलों से अपने को सबसे ऊपर रखना चाहती है। बंगाल, केरल, तमिलनाडु, यूपी और बिहार के क्षेत्रीय दल अपने राज्य में मजबूत हैं। यहां कांग्रेस को इनके सामने हावी रहने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आयेंगे आपसी कटुता बढ़ने की संभावना है।

Latest articles

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

More like this

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...