4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराजनीति'ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आवास पर ED का छापा', विश्व कप में भारत...

‘ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आवास पर ED का छापा’, विश्व कप में भारत की हार पर TMC नेता ने कसा तंज

Published on

नई दिल्ली

विश्व कप प्रतियोगिता में रविवार की रात भारत की हार के बाद क्रिकेट प्रशंसक काफी दुखी हैं और वे अपना दुख सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। इस बीच पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के केस में फंसी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा ने इस हार के लिए बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज: ईडी ने ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आवास पर छापा मारा।” उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “दूसरी खबर: अहमदाबाद स्टेडियम का नाम बदला गया- भारत जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप का फाइनल हार गया।”

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का बीजेपी पर आरोप
बीजेपी सरकार पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि वह विपक्षी दलों को निशाने पर लेने के लिए ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। पिछले कुछ वर्षों से ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई ने कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच और छापे की कार्रवाई की है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई करवाती है।

स्टेडियम में पीएम के साथ गृहमंत्री और सीएम भी थे मौजूद
इस बीच, बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेडियम में अपने आगमन की घोषणा पहले से नहीं करनी चाहिए थी, उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे बड़े आयोजनों से दूर रहना चाहिए। फाइनल देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे।

एक्स पर एक पोस्ट में दानिश अली ने कहा, ”हम भी जीत के करीब थे, लेकिन हमारे खिलाड़ी काफी मानसिक दबाव के कारण लक्ष्य हासिल करने से चूक गए। पीएम मोदी को भी स्टेडियम में अपने आने का ऐलान नहीं करना चाहिए था। देश के लिए यह बेहतर है कि वे ऐसे मौकों से दूर रहें और टीवी पर खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का प्रदर्शन देखें।”

इससे पहले पीएम मोदी 7 सितंबर, 2019 को चंद्रयान 2 के चंद्रमा दक्षिणी ध्रुव पर उतरते देखने के लिए बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय गए थे। जब चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा पर उतरने के ठीक बाद अंतरिक्ष एजेंसी का उससे संपर्क टूट गया और पीएम मोदी के प्रेरणा भरे शब्दों के बावजूद इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन अपने आंसू नहीं रोक सके थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...