14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के सुरीले नगमों से बांधा...

भोजपाल महोत्सव मेले में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के सुरीले नगमों से बांधा समा

Published on

भोपाल 

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर प्रकृति गिरी और रित्विजा ने बैंड के साथ प्रस्तुति दी। यह कलाकार बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतस सुखाडिय़ा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विशिष्ट अतिथि प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे और प्रांत मंत्री आयुष पाराशर, महानगर अध्यक्ष शशिकांत पांडे थे। कार्यक्रम में कलाकारों ने बॉलीवुड के साथ ही सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष सुनील यादव, मेला संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम के साथ मेला टीम के सदस्य मौजूद रहे। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला समिति बॉलीवुड के साथ ही प्रदेश के कलाकारों को बढ़ावा देने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान कर रही है। मेला मंच पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।

इसमें विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा अपने प्रदेश और संस्कृति की प्रस्तुति दी जा रही है। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हेन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े, आकर्षक एवं मनोरंजक झूले, खेलकूद के स्टॉल आदि महोत्सव के आकर्षक बने हुए हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...