22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यप्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, 80 फीट ऊंची पहाड़ी...

प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, 80 फीट ऊंची पहाड़ी से फेंका, फिर ऐसे खुला राज

Published on

मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें गोवर्धन क्षेत्र निवासी एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिल कर बीमार पति को दवा दिलाने के लिए निकटवर्ती राजस्थान के कामां कस्बे में ले गई। जहां गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद शव 80 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद वापस गोवर्धन पहुंचकर उसने थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि कोई उस पर शक न करे।

इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से उसकी उपस्थिति कामां में पता कर पांच दिसम्बर को उसके पति की हत्या का खुलासा कर दिया था और अब फॉरेंसिक लैब से भी इसकी पुष्टि हो गई है। देहात पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पिछले साल 21 अगस्त को गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बा निवासी नारायण (38) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह रिपोर्ट जोशी मुहल्ला निवासी उसकी पत्नी चंद्रवती देवी ने दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसका पति घर से किसी काम से जाने की कहकर गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं आया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जांच प्रारंभ की तो कुछ उल्टा ही मामला सामने आया। सर्विलांस के आधार पर पता चला कि वह 18 अगस्त को अपने पति को वैद्य से दवा दिलाने की कहकर कामां ले गई थी। उसके साथ उसका कथित प्रेमी नवल सिंह उर्फ गुड्डन और उसका रिश्तेदार नारायण सिंह भी मौजूद था। उन तीनों ने एक गमछे का फंदा बनाकर नारायण का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पहाड़ से नीचे जंगल में फेंक दिया। इसके बाद वह राधाकुण्ड लौट आई। यहां पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने महीनों लंबी जांच के बाद कामां के जंगलों से नारायण का कंकाल बरामद कर लिया। इस पर पत्नी ने हत्या करना कुबूल कर लिया, लेकिन पुलिस को अब भी कंकाल को नारायण के रूप में पुष्ट करना बाकी था। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस ने कंकाल और नारायण के पुत्र का नमूना हैदराबाद स्थित केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया था, जहां से मिली रिपोर्ट ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई पर पुष्टि की मुहर लगा दी। रिपोर्ट के अनुसार कंकाल का डीएनए मृतक के पुत्र के डीएनए से मेल खा गया है। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्त जिला कारागार में निरुद्ध हैं और अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...