7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीति7 IIT-16 IIIT-15 AIIMS... मोदी सरकार ने बजट 2024 में ग‍िनाईं शिक्षा...

7 IIT-16 IIIT-15 AIIMS… मोदी सरकार ने बजट 2024 में ग‍िनाईं शिक्षा क्षेत्र की ये उपलब्धि‍यां

Published on

नई दिल्ली,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश कर रही हैं. यह अंतरिम बजट है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आया है. यह निर्मला सीतारमण का छठा केंद्रीय बजट है. पूर्ण बजट चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली नई सरकार द्वारा पेश किया जाएगा. अंतरिम बजट एक शॉर्ट टर्म फाइनेंशियल प्लान है, जो नए वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के लिए सरकार के आवश्यक व्यय को पूरा करने के लिए अग्रिम अनुदान के लिए संसद की मंजूरी मांगता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अंतरिम बजट 2024 में अलग-अलग क्षेत्रों के आय-व्यय की जानकारी दी, जिसमें सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धि‍यां भी गिगाईं.

स्किल इंडिया ने 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग
अंतरिम बजट में श‍िक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी उपलब्ध‍ियां गिनाईं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्किल इंडिया ने 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इससे युवाओं का करियर और बेहतर बनेगा.

7 IITs, 16 IIITs और 15 AIIMS
देशभर में 7 नए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), 16 IIIT (ट्र‍िपल आईटी ) और 390 यूनिवर्सिटीज बनाई गईं. इसके अलावा 15 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) खोले गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे युवा चाहते हैं कि वो डॉक्टर बनें और देश के लिए स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें. इसके लिए और अध‍िक चिकित्सा महाविद्यालय बनेंगे, सबसे पहले एक समिति बनाई जाएगी जो कि इसका निर्धारण करेगी.

वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ का नारा दिया. हमारी सरकार इस और आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...