17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिबजट 2024: Income Tax पर उम्मीदें हुईं खल्लास, मिडिल क्लास ने ऐसे...

बजट 2024: Income Tax पर उम्मीदें हुईं खल्लास, मिडिल क्लास ने ऐसे निकाली भड़ास, Memes

Published on

नई दिल्ली,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया. इस बजट में करदाताओं को कोई नई छूट नहीं दी गई है. यानी इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ाई गई है.

इस सब के बीच इनकम टैक्स में कोई बदलाव न होने पर Social Media पर Middle Class को लेकर Memes की बौछार आ गई है. लोग इनकम टैक्स में छूट की मिडिल क्लास की उम्मीदों पर पानी फिरने को लेकर एक्स पर ढेरों पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने सीरियल तारेक मेहता का उल्टा चश्मा के कैरेक्टर जेठा लाल का वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं- पोपट पे पोपट, सब जगह मेरा पोपट हो रहा है.

एक यूजर ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न होने को लेकर अजय देवगन की फिल्म के डायलॉग के साथ उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कुछ नहीं बदला यार आज भी सब कुछ वैसा का वैसा ही है.

एक यूजर ने लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने इनकम टैक्स स्लैब को लेकर क्या सोचा होगा. इसमें उसने फिल्म थ्री इडियट्स के एक सीन की तस्वीर शेयर की जिसमें डायलॉग है – जैसा चल रहा वैसा चलने दो.

एक शख्स ने मजेदार वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा- देखें बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न होने पर मिडल क्लास आदमी का क्या हाल है. इसमें एक व्यक्ति रिपोर्टर के किसी सवाल पर कह रहा है कि हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं, हम अभी डिप्रेशन में हैं.

एक शख्स ने एक जीआईएफ शेयर किया जिसमें एक बुजुर्ग कुछ सिक्के गिन रहा है. जीआईएफ के कैप्शन में लिखा है- सैलरी वाले इनकम टैक्स पे करने के बाद अपनी बचत गिन रहे हैं.

एक अन्य पोस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली मैदान पर सपाट लेटे हैं. कैप्शन में लिखा है- बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न होने पर मिडल क्लास आदमी का हाल.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...