14.8 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यराज्यपाल से मिलकर बोले चंपई- हमने फिर पेश किया दावा, शपथ ग्रहण...

राज्यपाल से मिलकर बोले चंपई- हमने फिर पेश किया दावा, शपथ ग्रहण का समय नहीं दे रहे गर्वनर

Published on

रांची

झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच चंपई सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात कर राजभवन से बाहर निकलने के बाद चंपई सोरेन ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल नई सरकार गठन को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे। चंपई सोरेन ने बताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की ओर से जल्द फैसला लेने का भरोसा दिलाया गया। फिलहाल राज्यपाल की ओर से अभी नई सरकार को लेकर शपथ ग्रहण का समय नहीं दिया गया है।

राज्यपाल की ओर से जल्द निर्णय का दिया गया आश्वासन
राजभवन से बाहर निकलने के बाद चंपई सोरेन ने बताया कि गठबंधन की ओर से राज्यपाल से बताया गया कि बुधवार रात को ही साढ़े आठ बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। लेकिन काफी विलंब हो गया है, 20 से 22 घंटा बीत चुका है, इसलिए जल्द से जल्द नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू की जाए। राज्यपाल की ओर से आश्वासन मिला कि वे जल्द निर्णय लेंगे। चंपई सोरेन ने बताया कि राज्यपाल को दिए गए समर्थन पत्र में 43 विधायकों का हस्ताक्षर है। इसके अलावा चार-पांच अन्य विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि दो विधायक रांची से बाहर है, वे भी पहुंच रहे हैं, जबकि एक विधायक की तबीयत ठीक नहीं है, वहीं हेमंत सोरेन का हस्ताक्षर भी जल्द ही मिल जाएगा।

इंडिया विधायकों की ओर से एकता प्रदर्शित
इंडिया गठबंधन की ओर से 43 विधायकों की एकजुटता को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और माले विधायक राजभवन जाकर शक्ति प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन राज्यपाल से अनुमति नहीं मिलने पर गठबंधन की ओर से वीडियो जारी कर एकता प्रदर्शित की गई।गठबंधन की ओर से दावा किया गया है कि चंपई सोरेन को एलायंस के सभ्ी 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वीडियो जारी कर दावा किया गया है कि राज्यपाल को दिए गए समर्थन पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सभी विधायक उपस्थित हैं।

गठबंधन के विधायक झारखंड से बाहर होंगे शिफ्ट
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के 35 विधायकों को रांची से हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी है। सभी यूपीए विधायकों को एकजुट रखने की कवायद के तहत इन्हें एक साथ रखने की रणनीति बनाई गई है। इसी के तहत दो विशेष विमान से सभी विधायकों को रांची से हैदराबाद ले जाने की तैयारी है।

बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया. इससे पहले हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूद रहीं.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...