22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्ययूपी : खुद कराई गोकशी, फिर किया थाने का घेराव, बजरंग दल...

यूपी : खुद कराई गोकशी, फिर किया थाने का घेराव, बजरंग दल के नेता समेत 4 गिरफ्तार

Published on

मुरादाबाद ,

यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने गोकशी की दो घटनाओं को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, इसमें बजरंग दल का नेता भी शामिल था. मामले में आरोपी नेता सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, दो लोग अभी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं.

दरअसल, मामला 16 जनवरी का है जब थाना छजलैट इलाके के कांवड़ पथ पर गोवंश के अवशेष मिले थे. इसे लेकर काफी बवाल हुआ था. इसके कुछ दिन बाद फिर इसी तरह की घटना थाना छजलैट में हुई. 28 जनवरी को चेतरामपुर गांव में गोवंश पड़ा मिला. इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया था.

गौरतलब है कि दोनों ही घटनाओं की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा पुलिस को दी गई थी. कार्यकर्ताओं ने मामले का खुलासा ना होने और आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर बवाल काटा था. इसकी अगुवाई बजरंग दल के नेता मोनू विश्नोई ने की थी. पुलिस शिद्दत से इस केस को सुलझाने में लगी हुई थी. इस दौरान पता चला कि जो लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वही इस क्राइम में शामिल हैं. बीते दिन पुलिस ने सभी को अरेस्ट करते हुए केस का खुलासा कर दिया.

गोकशी केस में हुआ सनसनीखेज खुलासा
मामले में गिरफ्तार एक आरोपी शहाबुद्दीन ने कबूला की उसके भाई की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी. इसलिए अपने विरोधियों को फंसाने के लिए उसने अन्य आरोपियों से मिलकर एक योजना बनाई. क्योंकि, कथित तौर पर छजलैट थाना प्रभारी ने उसकी बात नहीं सुनी थी इसलिए उनके थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देना तय हुआ.

शहाबुद्दीन ने अपने साथी नईम (निवासी सिकरी छजलैट) को रुपये देकर कांवड़ पथ पर गोवंश के अवशेष रखवा दिए. इस घटना के बाद बजरंग दल के जिला प्रमुख सुमित विश्नोई उर्फ मोनू, प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी ने साथियों के साथ मिलकर छजलैट थाना प्रभारी को हटाने के लिए कांठ तहसील में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों ने दोबारा से वारदात को अंजाम दिया.

शहाबुद्दीन ने 28 जनवरी की रात दूसरे साथी जमशेद के साथ मिलकर चेतरामपुर गांव में घर के बाहर बंधी गाय को चोरी कर लिया. इसके बाद जंगल में जाकर दोनों ने उसकी जान ले ली. इस दौरान आरोपी सुमित उर्फ मोनू, राजीव चौधरी और रमन चौधरी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया. इसके बाद उसे पुलिस अधिकारियों को एक्स प्लेटफॉर्म पर टैग करते हुए कार्यवाही की मांग की.

चार आरोपी गिरफ्तार
मामले में एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि 4 आरोपियों शहाबुद्दीन, रमन चौधरी, मुख्य आरोपी मोनू विश्नोई उर्फ सुमित और राजीव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बीती 16 और 28 जनवरी को थाना छजलैट से दो गोहत्या के मामले सामने आए थे. दोनो घटनाएं अपराधिक रूप से संदिग्ध मालूम हो रही थीं. पुलिस ने गहनता से जांच-पड़ताल की तो मालूम हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी को जेल भिजवाने के लिए पूरी साजिश रची गई थी.

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...