पटना
बिहार में जेडीयू+बीजेपी+हम को मिलाकर बनी एनडीए सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन अपने पास रखा है। वहीं डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं। दूसरे डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार जैसे मंत्रालय दिए गए हैं।
आइए जानते हैं किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला
नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) | 1.सामान्य प्रशासन2. गृह3. मंत्रिमंडल सचिवालय4. निगरानी5. निर्वाचनऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं। |
सम्राट चौधरी (डेप्युटी सीएम) | 1. वित्त2. नगगर विकास और आवास3. स्वास्थ्य4. खेल5. पंचायती राज6. उद्योग7. पशु एवं मत्सय संसाधन8. विधि |
विजय सिन्हा (डेप्युटी सीएम) | 1. कृषि2. पथ निर्माण3. भूमि सुधार4. गन्ना उद्योग5. खान एवं भूतत्व6. श्रम संसाधन7. कला, संस्कृति और युवा8. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण |
विजय कुमार चौधरी | 1. जल संसाधन2. संसदीय कार्य3. भवन निर्माण और परिवहन4. शिक्षा5. सूचना और जन संपर्क |
बिजेंद्र प्रसाद यादव | 1. ऊर्जा2. योजना और विकास3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन4. ग्रामीण कार्य5. अल्पसंख्यक कल्याण |
डॉक्टर प्रेम कुमार | 1. सहकारिता2. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण3. आपदा प्रबंधन4. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन5. पर्यटन |
श्रवण कुमार | 1. ग्रामीण विकास2. समाज कल्याण3. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण |
संतोष कुमार सुमन | 1. सूचना प्रावैद्यिकी2. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण |
सुमित कुमार सिंह | विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा |