10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराजस्थान में बजरी माफिया बेखौफ! भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर अवस्था...

राजस्थान में बजरी माफिया बेखौफ! भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में किया उदयपुर रेफर

Published on

भीलवाड़ा

राजस्थान के बजरी माफियाओं कितने बेखौफ हैं। इसकी बानगी एक बार फिर सामने आई है। यहां भीलवाड़ा जिले में भाजपा नेता को बजरी माफियाओं ने गोली मार दी है। इसके बाद गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता को उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है। इधर, इस हमले को लेकर माण्डल से भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने हमले के लिए पूर्व मंत्री रामलाल जाट को जिम्मेदार ठहराया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी 42 साल के राजू दरोगा, जो ग्राम पंचायत के वार्ड पंच हैं। शनिवार दोपहर 1:30 बजे जिंदल खनन के पास अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक राजू दरोगा की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।

10 दिन पहले ईमित्र संचालक को मारी गई थी गोली
माण्डल से भाजपा विधायक उदय लाल भडाणा ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन का विरोध करने के कारण वार्ड पंच राजू दरोगा को गोली मारी गई है। आरोपियों की पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट से मिली भगत है। इसी के चलते दिनदहाड़े राजू पर हमला हुआ है। इसी विधानसभा क्षेत्र में 10 दिन पहले भी हरिपुरा तिराहे पर एक ईमित्र संचालक को गोली मारी गई थी मगर पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।

राजू दरोगा ने भी लगाया पूर्व मंत्री पर आरोप
हमले में घायल वार्ड पंच राजू ने बताया कि मुझ पर 2 महीने से हमले की प्लानिंग चल रही थी। पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट और उसके आदमी सुरास गांव स्थित चारागाह भूमि कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर मेरा विवाद चल रहा था। पूर्व मंत्री रामलाल उनके पुत्र अंकित जाट राजू जाट, महावीर जाट ईश्वर समेत अन्य लोगों ने मुझ पर जानलेवा हमला करवाया है। राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरुण गौड़ ने बताया कि गोली उसके नाक और आंख के बीच से होती हुई सर्वाइकल स्पाइन में जाकर फंस गई है। पेशेंट की हालत स्थिर है, न्यूरो सर्जन आगे का इलाज कर पाएंगे। इसी कारण उपचार के लिए पेशेंट को उदयपुर रेफर किया गया है। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी शंभू को हिरासत में ले लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानिए पूर्व मंत्री ने आरोपों पर क्या कहा
पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि जब विधायक भड़ाना ने उन पर आरोप लगा ही दिए हैं तो इसकी जांच हो जाएगी। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, उनकी सरकार है चाहे जिस एजेंसी से जांच करवा ले। उन पर पहले भी आरोप लगाए गए थे। ये अपराधी किस्म के लोग हैं जो आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। मैं कानूनी सलाह लेकर मुझ पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का का मुकदमा करूंगा।

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...