24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकानपुर से झांसी जा रही प्राइवेट बस बीच सड़क पर पलटी, सात...

कानपुर से झांसी जा रही प्राइवेट बस बीच सड़क पर पलटी, सात यात्री अस्पताल में भर्ती

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में झांसी से कानपुर की ओर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने का कारण उसमे ओवरलोड सामान होने बताया जा रहा है जो बस के उपर बोरियों में भरकर रखा गया था. बस में करीब 20 यात्री बैठे हुए थे जिसमें से 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायल सवारियों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है.

मावर नदी पर बने पुल से गुजर रही प्राइवेट बस पहुंचते ही अचानक पलट गई जिसमें 7 सवारियां घायल हो गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकलवाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है.

अचानक बस पलटने की वजह उसके ऊपर ओवर लोडेड बोरियों को होना बताया जा रहा है.ये भी जा रहा है कि आए दिन कानपुर-इटावा नेशनल हाइवे और कानपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर हजारों की तादाद में प्राइवेट बसें ओवरलोड समान लेकर निकलती हैं लेकिन आरटीओ विभाग अपनी आंखे मूंदे रहता है. ऐसे बस मालिकों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती जिस वजह से ऐसे हादसे होते हैं.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...