28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यपिता से झगड़े में 14 साल की नाबालिग की गला रेतकर हत्या,...

पिता से झगड़े में 14 साल की नाबालिग की गला रेतकर हत्या, सीने-पेट में भी 5-6 बार घोंपा चाकू

Published on

गुड़गांव:

सेक्टर-40 थाना एरिया की इंदिरा कॉलोनी में 14 साल की लड़की की बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके सीने व पेट में भी 5-6 वार किए गए। रविवार रात को पास के एक घर के कमरे में उसका शव मिला। जिसके कमरे में शव मिला, वहां रहने वाले शख्स फरार हो गया है। आरोपी 45 साल का राजू बीके भी नेपाल का मूल निवासी है और लड़की के माता-पिता से उसकी कहासुनी भी रविवार को हुई थी। शक है कि इसी रंजिश में उसने लड़की की हत्या कर दी।

नेपाल का मूल निवासी ज्ञानू थापा 2019 से पत्नी आशा और 14 साल की बेटी रेखा थापा के साथ सेक्टर-40 थाना एरिया की इंदिरा कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। नेपाल मूल के कई लोग इस मकान में किराये पर कमरे लेकर व आसपास के मकानों में रहते हैं। ज्ञानू सेक्टर-29 एरिया के एक नाइट क्लब में हाउस कीपिंग की नौकरी करता है जबकि पत्नी घर पर ही रहती है। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे ज्ञानू नौकरी पर चला गया था। रात करीब 9 बजे एक परिचित ने सूचना दी कि तुम्हारी बेटी लापता है। ज्ञानू घर आया और रात को कई घंटे तक पास के एरिया के पार्क व मार्केट में लड़की की तलाश करते रहे। लड़की की चप्पल घर पर ही थी।

आसपास के इलाके में की खोजबीन
पत्नी ने ज्ञानू को बताया कि बेटी शाम को कह रही थी कि बर्तन साफ करके वह सोने जा रही है। इसके बाद पता नहीं कहां चली गई। पति व अन्य लोग बाहर के एरिया में ढूंढ रहे थे। देर रात आशा बेटी की तलाश में इसी मकान व आसपास के मकानों में देखने लगे। इस दौरान उसने देखा कि पड़ोसी नेपाल मूल के ही राजू बीके के कमरे का गेट पर ताला नहीं लगा है। बाकी कमरों को देखते हुए वह उस कमरे में गई तो बेटी का शव पड़ा था और कमरे में काफी खून फैला था।

हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू मिला
आशा ने पति को कॉल कर बुलाया और फिर परिचित भी इकट्ठा हो गए। कमरे में रहने वाले राजू बीके का मोबाइल स्विच ऑफ था और वह आसपास कहीं नहीं दिखा। पुलिस को सूचना दी गई तो सेक्टर-40 थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर ही हत्या में प्रयोग किया गया बड़ा चाकू मिल गया। लड़की के सीने, पेट व गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

लड़की के पिता और आरोपी में हुई थी कहासुनी
सोमवार दोपहर बाद 3 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें पता चला कि सीने व पेट में चाकू से 5-6 वार किए गए। फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई। यौन शोषण की आशंका की पोस्टमॉर्टम में पुष्टि नहीं हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की के पिता और फरार आरोपी राजू बीके के बीच करीब एक साल पहले झगड़ा हुआ था। रविवार को भी इनके बीच कुछ कहासुनी हुई थी। ऐसे में यही माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बहाने से लड़की को अपने कमरे में ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले में जांच कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। उसके पकड़े जाने पर ही हत्या के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...