28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति चुनाव से पहले US सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा क्यों मांग रहीं...

राष्ट्रपति चुनाव से पहले US सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा क्यों मांग रहीं भारतवंशी निक्की हेली?

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रबल दावेदारों में से एक निक्की हेली ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा मांगी है. निक्की का कहना है कि उन्हें मिल रही धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा की सख्त जरूरत है.हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस तरह की धमकियां मिल रही हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि निक्की को पूर्व में दो मौकों पर 30 दिसंबर और एक जनवरी को धमकियां दी गई थीं.

‘मुझे रोका नहीं जा सकता’
निक्की हेली ने कहा कि मुझे जो करना है, वह करने से मुझे रोका नहीं जा सकता. लेकिन मेरा मानना है कि जब आप कुछ बड़ा करते हैं तो आपको धमकियां मिलती हैं. यह वास्तविकता है. लेकिन इससे मुझे रोका नहीं जा सकता. हाल के दिनों में यूक्रेन को अतिरिक्त सहायता मुहैया कराने के हेली के समर्थन की वजह से उनका विरोध हो रहा है. साउथ कैरोलिना में उनके प्रचार के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें कि निक्की साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं.

कैसे मिलती है सीक्रेट सर्विस से सुरक्षा?
इससे पहले भी सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कई अहम उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया कराई है. फेडरल रेगुलेशंस के मुताबिक, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग कांग्रेसनल सलाहकार समिति से चर्चा के बाद ही सीक्रेट सुरक्षा मुहैया कराने की मंजूरी देता है. कांग्रेसनल सलाहकार समिति में पांच सदस्य होते हैं जिनमें सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों सदनों के शीर्ष सांसद शामिल होते हैं.होमलैंड सिक्योरिटी ने हालांकि अभी तक निक्की की इस सुरक्षा मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...