18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यUCC में बेटा-बेटी को समान संपत्ति अधिकार देने पर भ्रूण हत्याएं बढ़ेंगी!...

UCC में बेटा-बेटी को समान संपत्ति अधिकार देने पर भ्रूण हत्याएं बढ़ेंगी! उत्तराखंड विधायक का बयान

Published on

देहरादून

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधानसभा के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे-जैसे इसके बिंदु खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जनप्रतिनिधियों के बयान भी अनोखे तरीके से सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड के लक्सर विधायक शहजाद ने यूसीसी में किए गए प्रावधानों पर सवाल खड़े किए हैं, उनका कहना है कि यूसीसी का कानून आने से भविष्य में पुरुष और महिलाओं के लिंगानुपात का रेशियो बढ़ जाएगा। बेटा और बेटी को संपत्ति में बराबर का हक देने के फैसले से भ्रूण हत्या को बढ़ावा मिलेगा। शादी के बाद ससुराल वाले भी बहु पर पिता से संपत्ति लेने के लिए दबाव बनाएंगे और प्रताड़ित करेंगे। तीन साल बाद इन आंकड़ों को जांचेंगे तो यह बात सही साबित होगी।

विधानसभा में सदन की कार्रवाई के दौरान विधायक शहजाद ने यूसीसी विधेयक को पारित न कर उसमें मौजूद कमियों को दूर करने के लिए प्रवर समिति को सौंपने की मांग की है। इस दौरान लक्सर से बसपा विधायक शहजाद ने कहा कि कुरान और संविधान का कोई टकराव नहीं है। संविधान हमें अधिकार देता है कि अपने धर्म के अनुसार जीवन यापन करें। उन्होंने इद्दत के मामले में कोई कानून बनाने की बजाए उसे महिलाओं के विवेक पर छोड़ देने की पुरजोर पैरवी की। कहा कि भारत के मुसलमान सुन्नी मुसलमान है। एससी से कन्वर्ट हुए हैं। छुआछूत और अत्याचार की वजह से मुस्लिम बने हैं। डर की वजह से धर्म परिवर्तन नहीं हो सकता।

लिव इन रिलेशन पर बहस
बसपा विधायक ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड में लिव इन रिलेशन को लेकर कानून का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लिव इन में रहने वालों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। लिव इन रिलेशन एक अपराध है, जिन क्षेत्रों में रहन-सहन निम्न स्तर पर है, उन क्षेत्रों में लोगों के अधिक बच्चे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि निम्न स्तर पर रह रहे लोगों की स्थिति को सुधार आ जाए। कहा कि उत्तराखंड सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को पारित तो कर लेगी लेकिन सदन के भीतर चर्चा के दौरान जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन सुझावों के तहत यूनिफॉर्म सिविल कोड को बेहतर बनाने के लिए यूसीसी विधेयक को प्रवर समिति को सौंपा जाना चाहिए।

कौन हैं हाजी शहजाद
54 वर्षीय शहजाद उत्तराखंड विधानसभा में बसपा से लक्सर विधायक बने हैं। विधायक शहजाद पहले भी दो बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। हाजी शहजाद 2002 से 2007, फिर 2007 से 2012 और 2022 से अब तक उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य हैं। पहले और दूसरे चुनाव में बहादराबाद विधानसभा क्षेत्र से और वर्तमान में वे लक्सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2022 के चुनाव में हाजी शहजाद ने लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शहजाद ने तब विधायक संजय गुप्ता पर खनन सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप भी लगाया था। साथ ही यह दावा भी किया था कि विधायक बनने पर वे सबसे पहले लक्सर क्षेत्र में हुए कार्यों की एसआईटी जांच कराएंगे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...