18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबीजेपी पार्टियों को तोड़ना जानती है... RLD के एनडीए में जाने की...

बीजेपी पार्टियों को तोड़ना जानती है… RLD के एनडीए में जाने की अटकलों पर बिफरे अखिलेश

Published on

वाराणसी:

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन के सहयोगी राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने की अटकलों का दौर जारी है। अटकलों के बीच बृहस्‍पतिवार को अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा दलों को केवल तोड़ना जानती है और उसे यह भी पता है कि कब किसको ‘खरीदना’ है।

अखिलेश यादव ने वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत में रालोद के भाजपा के साथ जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है। किसको कब लेना है, वह जानती है। वह यह भी जानती है कि कैसे बेईमानी करनी है। चंडीगढ़ में आपने देखा कि किस तरह से बेईमानी हुई । भारतीय जनता पार्टी यह भी जानती है कि कब किसको खरीदना है। वह यूं ही थोड़ी सबसे बड़ा दल बन गया है।’

बीजेपी पर जमकर किए हमले
अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा जानती है कि कब किसको कैसे क्‍या करना है। किसके पास ईडी भेजना है, किसके पास सीबीआई भेजनी है, कब कहां आयकर का छापा डलवाना है और किस पत्रकार का कब मुंह बंद करना है।’

हम सभी का हृदय से स्वागत करते हैं- पाठक
इस बीच, उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा की कथित रूप से बढ़ती नजदीकियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘राजनीति में हमेशा संभावनाएं रहती हैं और भारतीय जनता पार्टी हमेशा भारत माता के प्रति समर्पित भाव से काम करने वाली पार्टी है। वह उत्तर प्रदेश के चतुर्दिक विकास में सहायक लोगों के साथ है। हम सभी का हृदय से स्वागत करते हैं।’

क्या बोली कांग्रेस?
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने रालोद के भाजपा के साथ जाने की अटकलें के बारे में कहा, ‘देखिये, यह चर्चा तो मीडिया में चल रही है। इसके अलावा जहां तक गठबंधन की बात है, वहां पर सब कुछ ठीक है। कोई चिंता का विषय नहीं है।’

2019 में सपा ने रालोद से किया गठबंधन
सपा और रालोद ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 का उत्‍तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। रालोद और सपा ने विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्‍लूसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल होने का ऐलान किया था और सपा ने गठबंधन के तहत रालोद को आगामी लोकसभा चुनाव के लिये सात सीटें दी थीं। हालांकि रालोद ज्‍यादा सीटों की मांग कर रहा था।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this