28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनतीजों के बीच इमरान खान को 12 मुकदमों में बेल, 40 घंटे...

नतीजों के बीच इमरान खान को 12 मुकदमों में बेल, 40 घंटे बाद भी 15 सीटों के रिजल्ट पर फंसा पेच

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान के एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने पिछले साल मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित 12 मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को जमानत दे दी. यह फैसला तब आया है, जब पाकिस्तान चुनाव नतीजों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. हालांकि, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, 15 सीटों पर अब भी नीतजे घोषित नहीं हो सके हैं. बता दें कि पाकिस्तान में 265 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुए थे.

अब तक 250 सीटों के जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें 99 पर पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. पीएमएल-एन ने 71 और पीपीपी ने 53 सीटें और एमक्यूएम ने 17 सीटें जीत हैं, जबकि 10 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव के नतीजों में देरी को लेकर पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पेशावर और क्वेटा में विरोध प्रदर्शन किया. आम चुनावों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से संबद्ध स्वतंत्र उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत के बाद, पूर्व सत्तारूढ़ दल ने अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाने पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान, असद कैसर, अली मुहम्मद खान और अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे, जिसमें नई केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों के गठन पर चर्चा होगी. इससे पहले पीपीपी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने शुक्रवार रात लाहौर में एक बैठक की. यह बैठक नवाज द्वारा गुरुवार को हुए आम चुनावों में जीत का दावा करने और अपने सहयोगियों को गठबंधन सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के तुरंत बाद हुई.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...