13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यभोज में विधायकों की संख्या देखकर नाराज हुए नीतीश, विश्वास मत से...

भोज में विधायकों की संख्या देखकर नाराज हुए नीतीश, विश्वास मत से पहले जदयू ने जारी किया व्हिप

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नवगठित सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान पार्टी के सभी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया गया है। जदयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले “अपनी सदस्यता खो देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हर विधानसभा सत्र से पहले होने वाली नियमित प्रक्रिया होती है। श्रवण कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि एक व्हिप जारी कर विधायकों को सदन में उपस्थित रहने और अवसर आने पर सरकार के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जो हम हर विधानसभा सत्र से पहले करते हैं।

जेडीयू ने जारी किया व्हिप
हालांकि राज्य के मंत्री श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि निःसंदेह, व्हिप की अवहेलना करने के परिणाम होते हैं। इससे संबंधित विधायकों को अपनी सदस्यता गंवानी पड़ सकती है। कुमार ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों के लिए आयोजित दोपहर के भोज से इतर यह बात कही, जहां उपस्थित लोगों से हस्ताक्षर लिए गए। हालांकि कुछ विधायक अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ विधायक खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आ सके। उन्होंने मुझे अपनी समस्या बताई है। इनमें से कुछ के कल आने की संभावना है जब मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर विधायक दल की बैठक होगी। इसके अलावा, सोमवार को बजट सत्र शुरू होने पर सभी सदन में होंगे।

नीतीश कुमार नाराज
उन्होंने इन कयासों को भी खारिज कर दिया कि पार्टी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर के भोज के समय बहुत कम विधायकों को उपस्थित देखकर नाराज हो गए थे और गुस्से में मंत्री के आवास से चले गए थे। श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ कार्यक्रमों में जाना था। इसलिए, वह काफी पहले आ गए थे जब आगंतुकों का आना शुरू ही हुआ था। किसी भी तरह की गलतफहमी का कोई सवाल ही नहीं है। हमारी पार्टी में दरार और हमारे कुछ विधायकों के विपक्ष के संपर्क में होने की अफवाहें निराधार हैं। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता महबूब आलम की पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात पर भी बात की। आलम की पार्टी बिहार में विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है जबकि मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) सत्तारूढ़ राजग के साथ है।

मांझी के विधायकों की बात
विधानसभा में मांझी समेत ‘हम’ के चार विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि मांझी ने भी एक व्हिप जारी कर इस “भ्रम’’ को दूर करने का प्रयास बताया है। इस बीच कि महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और प्रवक्ता अख्तरुल ईमान शाहीन ने राजग पर कटाक्ष करते हुए गठबंधन के घटक दलों पर विधायकों को बंदी बनाने का आरोप लगाया। शाहीन ने दावा किया कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने 17 महीनों के कार्यकाल में, रोजगार सृजन पर जोर देकर खुद को बिहार के लोगों का प्रिय बना लिया है। यही कारण है कि जदयू और यहां तक कि भाजपा में भी कई लोग अब उनकी ओर देख रहे हैं और उनके नेतृत्व में काम करना चाहते हैं।

आरजेडी विधायक का दावा
शाहीन ‘महागठबंधन’ के नेताओं के लिए आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होने के लिए यादव के आवास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं राजग को चुनौती देता हूं कि वह अपने सदस्यों को अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने दें, सरकार गिर जाएगी। हालांकि, शाहीन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी विधायकों को खरीदने में जुटी है। उन्होंने कहा कि ‘खेला’ शब्द की मीडिया ने गलत व्याख्या की है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...