28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल24 चौके, 1 छक्का... रणजी ट्रॉफी में भी चमका IPL का सूरमा,...

24 चौके, 1 छक्का… रणजी ट्रॉफी में भी चमका IPL का सूरमा, शतक लगाकर बजाया अपने नाम का डंका

Published on

नई दिल्ली

रणजी ट्रॉफी 2024 में एलीट ग्रुप ए में हरियाणा और झारखंड का मैच चल रहा है। युवा खिलाड़ी तो लगातार रणजी में अपने आप को साबित कर ही रहे हैं। वहीं अनुभवी खिलाड़ी भी अपने नाम का डंका बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसके सबसे नए उदाहरण बन गए हैं हरियाणा के हरफनमौला खिलाड़ी राहुल तिवतिया।

राहुल तेवतिया ने आईपीएल में अपनी पहचान बखूबी बनाई है। उन्हें ‘तिवतिया द फिनिशर’ के नाम से जाना जाता है। राहुल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को अंत में आकर चौकों-छक्कों की बारिश कर कई मैच जिताए हैं। वह वाइट बॉल क्रिकेट के गजब बल्लेबाज हैं, यह हमें आईपीएल में देखने को मिला। लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में भी तिवतिया का बल्ला जमकर बोलता है।

राहुल तेवतिया ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा शतक
झारखंड के खिलाफ हरियाणा के लिए बल्लेबाजी करते हुए राहुल तेवतिया ने सबको काफी प्रभावित किया। उन्होंने झारखंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। राहुल ने 212 गेंदों का सामना कर 67 के स्ट्राइक रेट से 212 गेंदों में 144 रन ठोके। उन्होंने इस दौरान 24 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। तेवतिया ने बताया कि वह अंधाधुन बल्ला चलाने में विश्वास नहीं रखते बल्कि वह सिंगल-डबल लेकर गेम भी चला सकते हैं। 30 साल के राहुल तेवतिया को आईपीएल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक आईपीएल में खेले गए 82 मैचों में 825 रन बनाए हैं और 32 विकेट भी झटके हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...