25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यआगरा: बहुत गलत फैसला ले रहा हूं... ये लिखकर मां-बेटे की हत्या...

आगरा: बहुत गलत फैसला ले रहा हूं… ये लिखकर मां-बेटे की हत्या कर दी फिर खुद फंदे पर लटक गया युवक

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश आगरा में रविवार सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। पॉश कालोनी के एक मकान से तीन लोगों शव मिले हैं। तीनों आपस में मां, बेटा और नाती हैं। बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां और मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद फंदे पर लटक कर जान दी है। ये आत्मघाती कदम उसने कर्ज में डूबने के कारण उठाया है। आत्महत्या से पहले उसने अपने लैपटॉप में गुनाह कबूल किया है। पुलिस को ये सबूत मिल चुके हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना की जानकारी नौकरानी के पहुंचने पर हुई।

थाना न्यू आगरा क्षेत्र की लॉयर्स कॉलोनी में मानसिंह चौहान का परिवार रहता था। मानसिंह पेशे से अधिवक्ता थे। कोविड के दौरान मानसिंह की मौत हो गई थी, उनका एक बेटा तरुण चौहान उर्फ जॉली अपनी पत्नी रजनी, बेटा कुशाग्र 12 और मां ब्रजेश चौहान 65 वर्ष के साथ रहता था। रविवार सुबह जब उसके घर काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो तरुण फंदे पर लटका मिला। ये देखकर नौकरानी की चीख निकल गई, उसे शोर मचाकर लोगों को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर मकान के भीतर देखा तो एक कमरे में तरुण का बेटा कुशाग्र और मां ब्रजेश के शव पड़े थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तरुण ने आत्महत्या की है। सुसाइड ने पहले उसने अपनी मां और बेटे को मारा है। वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने अपना एक कनफेशन वीडियो बनाया था।

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
स्थानीय लोगों ने बताया कि तरुण पिता की मौत के बाद परेशान रहता था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। पिता के समय से ही उन पर कर्ज हो गया था। वह शराब का आदी हो गया था। तरुण की पत्नी रजनी अपनी नंद के साथ शनिवार को खाटू श्याम के मंदिर गई है। वह अभी लौटी नहीं है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने कर्ज की बात बताकर कहा कि मैं जानता हूं की मैं बहुत गलत फैसला ले रहा हूं, लेकिन इसके अलावा मेरे पास को चारा नहीं है।

खाने में मिलाया था जहर
स्थानीय लोगों ने बताया कि तरुण शनिवार से ही बाहर नहीं निकला था। पत्नी के जाने के बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है, उसने शनिवार की रात को ही ये आत्मघाती कदम उठाया होगा। रविवार सुबह जब उसके घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची है, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई है। बताया जा रहा है कि उसने खाने में जहर मिला दिया था। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। फिलहाल पुलिस मामले सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...